बिलासपुर के लिए ऐतिहासिक दिन: 3 मई से दिल्ली के लिए सीधी उड़ान, अब ‘नाइट लैंडिंग’ के साथ भरेंगे आसमान में उड़ान!


बिलासपुर | काला हीरा न्यूज
न्यायधानी बिलासपुर के हवाई यात्रियों के लिए एक बड़ी और खुशखबरी वाली खबर है। बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट (चकरभाटा) से देश की राजधानी दिल्ली के लिए नई सीधी फ्लाइट सेवा आगामी 3 मई से शुरू होने जा रही है। यह न केवल बिलासपुर की हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी, बल्कि क्षेत्र के विकास में एक नया अध्याय भी जोड़ेगी।

रात के अंधेरे में भी उतरेंगे विमान
इस उड़ान की सबसे बड़ी विशेषता इसका समय है। हाल ही में DGCA से मिली ‘नाइट लैंडिंग’ की अनुमति के बाद, यह पहली बार होगा जब बिलासपुर एयरपोर्ट से रात के समय विमान परिचालन होगा। यह सुविधा बिलासपुर के संघर्ष और विकास की एक बड़ी जीत मानी जा रही है।

उड़ान का शेड्यूल और समय:
एलायंस एयर द्वारा संचालित यह विमान हर रविवार को अपनी सेवा देगा।

  • प्रस्थान (बिलासपुर): शाम 6:45 बजे
  • आगमन (दिल्ली): रात 9:25 बजे
  • कुल समय: लगभग 2 घंटे 40 मिनट

व्यापार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
सीधी फ्लाइट शुरू होने से बिलासपुर संभाग के व्यापारियों, छात्रों और मरीजों को दिल्ली जाने के लिए अब रायपुर पर निर्भर नहीं रहना होगा। विशेषज्ञों का मानना है कि इस सेवा से बिलासपुर में निवेश और पर्यटन के नए रास्ते खुलेंगे।

बुकिंग हुई शुरू
3 मई की इस ऐतिहासिक उड़ान के लिए टिकटों की बुकिंग विभिन्न ट्रेवल पोर्टल्स पर शुरू हो चुकी है। शुरुआती किराया लगभग ₹6500 के आसपास रखा गया है।

बिलासपुर के हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति और शहरवासियों के लंबे इंतजार के बाद, अब न्यायधानी के आसमान पर दिल्ली की सीधी दस्तक सुनाई देगी।


Kala Hira
Author: Kala Hira

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *