आम जनता को बड़ी राहत! शादी सीजन में 1740 रुपये सस्ता हुआ सोना, जानें आज क्या है एक तोला गोल्ड का नया रेट?

(कालाहीरा न्यूज़)

शुक्रवार 24 अप्रैल को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के दाम 200 रुपये घटे। जबकि चांदी 3,000 रुपये गिरकर 2,47,000 रुपये प्रति किलो पर पहुंची। इन कीमतों पर देश के भीतर मांग-आपूर्ति के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार के उतार-चढ़ाव का भी सीधा असर पड़ता है।

नई दिल्ली: Gold Rate 26 April 2026 in India: देश में इस हफ्ते सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। जिससे आम लोगों को कुछ राहत मिली है। बीते एक सप्ताह में 24 कैरेट सोना 1740 रुपये तक सस्ता हो गया है। जबकि 22 कैरेट सोने के दाम में 1600 रुपये की कमी आई है। यह गिरावट खासतौर पर शादी के सीजन में खरीदारों के लिए फायदेमंद मानी जा रही है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार कीमतों में यह बदलाव घरेलू मांग और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण हुआ है।

प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट (Today’s Gold Rates in Major Cities)
आज 26 अप्रैल को देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमत अलग-अलग स्तर पर दर्ज की गई। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,54,190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है, जबकि 22 कैरेट 1,41,350 रुपये और 18 कैरेट 1,15,680 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। मुंबई, कोलकाता और रायपुर में 24 कैरेट सोना 1,54,040 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं चेन्नई में इसकी कीमत सबसे ज्यादा 1,54,910 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। भोपाल और अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने के दाम 1,54,090 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए हैं।

Kala Hira
Author: Kala Hira

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *