दीपका/गेवरा। एशिया की सबसे बड़ी कोयला खदानों में शुमार गेवरा और दीपका प्रोजेक्ट्स के कोयला कामगारों के लिए इस साल की सबसे बड़ी और धमाकेदार खुशखबरी आ गई है। जेबीसीसीआई (JBCCI) की मैराथन बैठक के बाद कोल इंडिया प्रबंधन और श्रमिक यूनियनों के बीच लंबी खींचतान आखिरकार खत्म हुई, और इस साल का परफॉर्मेंस लिंक्ड रिवॉर्ड (PLR) यानी बोनस ₹1,10,250 तय कर दिया गया है।

कोयला कामगारों( गेवरा-दीपका) के ‘ब्लैक डायमंड्स’ की बड़ी जीतहर साल की तरह इस बार भी देश को रौशन करने वाले गेवरा और दीपका के कर्मचारियों ने उत्पादन के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त किए हैं। यही वजह है कि पिछले साल मिले ₹1,03,000 के मुकाबले इस बार बोनस राशि में शानदार बढ़ोतरी की गई है। हालांकि यूनियनों ने ₹1.20 लाख की मांग उठाई थी, लेकिन प्रबंधन के साथ गहन चर्चा के बाद ₹1,10,250 पर अंतिम मुहर लगी।
15 अक्टूबर से पहले खातों में बरसेगी लक्ष्मी
‘काला हीरा न्यूज़’ को मिली पुख्ता जानकारी के अनुसार, इस बोनस का भुगतान 15 अक्टूबर 2026 से पहले कर्मचारियों के खातों में कर दिया जाएगा। गेवरा और दीपका खदानों के हजारों गैर-कार्यकारी (Non-Executive) कर्मचारियों के घर इस फैसले से त्योहारों की रंगत दोगुनी होने वाली है।
बाजारों में आएगी रौनक, खदानों में जश्न का माहौल
बोनस की आधिकारिक घोषणा होते ही दीपका और गेवरा क्षेत्र के कोयला श्रमिकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। खदानों में शिफ्ट बदलने के दौरान कर्मचारी एक-दूसरे को बधाई देते नजर आए। इस भारी-भरकम बोनस राशि के आने से स्थानीय बाजारों (दीपका, गेवरा) के व्यापारियों के चेहरे भी खिल गए हैं, क्योंकि त्योहारों के सीजन में करोड़ों रुपये का बिजनेस सीधे मार्केट में आने वाला है।
कोल इंडिया और एसईसीएल (SECL) की हर छोटी-बड़ी और एक्सक्लूसिव खबरों के लिए बने रहिए ‘काला हीरा वेब न्यूज़’ के साथ!








