(कालाहीरा न्यूज़ )
दीपकाI क्षेत्र की 7 वर्षीय मासूम भाव्या के साथ हुए अन्याय के खिलाफ अब जन-आक्रोश सड़कों पर उतर आया है। जिला युवा कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के नेतृत्व में दीपका का बुधवारी बाजार क्षेत्र एक संवेदनशील और न्यायप्रिय गवाह बना, जब शाम ठीक 6 बजे सैकड़ों हाथ मोमबत्तियां थामे इंसाफ की मांग करने निकल पड़े।
खामोशी में गूंजी इंसाफ की मांग, नम हुईं सैकड़ों आंखें
गांधी उद्यान में जब जलती हुई मोमबत्तियों के बीच 2 मिनट का मौन धारण किया गया, तो वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम थीं। यह सिर्फ एक श्रद्धांजलि सभा नहीं, बल्कि शासन-प्रशासन के खिलाफ खामोश आक्रोश की एक बड़ी हुंकार थी। जिला युवा कांग्रेस ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि मासूम भाव्या को जब तक पूर्ण न्याय नहीं मिल जाता, तब तक यह लड़ाई थमने वाली नहीं है।
दिग्गजों की मौजूदगी, उमड़ा जनसैलाब
इस कैंडल मार्च और मौन जुलूस में कांग्रेस के कई बड़े चेहरे और जमीनी कार्यकर्ता अग्रिम पंक्ति में खड़े नजर आए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस सचिव तनवीर अहमद, दिलीप सिंह, विकास शुक्ला, गोपाल यादव, विशाल शुक्ला, हर्षित देवी, प्रशांति सिंह, कमलेश जायसवाल, आकाश साहू, केदार सिंह, भरत मिश्रा और रहमान खान ने अगुवाई की।
उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर बालेंद्र सिंह, अनीता तिवारी, मो. रसूल, सोनू केसरवानी, सद्दाम शेख, जुनैद अख्तर, अमीर हुसैन, शनि देव, सतबीर निर्मलकर, ज़ाहिद खान, पुरातन दास, सूरज सोनवानी, अली, इब्राहिम, सतीश, नबी, राजा, इमरान, गुलाम, कमल, सोहेल, आफताब, अनुराग, अरबाज, अभिषेक, फैज, राजेंद्र, इजहार, नूर, सोहेब, पार्वती, संध्या, नायसा सहित सैकड़ों की तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता और आक्रोशित आम नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने एक सुर में मासूम के लिए कड़े से कड़े न्याय की मांग की।








