दीपका प्रभाग के अध्यक्ष पद पर श्री आयुष साहू जी की नियुक्ति

(कालाहीरा न्यूज)

दीपका। हिन्दू क्रांति सेना ने वर्ष 2026-27 के लिए दीपका प्रभाग के अध्यक्ष पद पर श्री आयुष साहू जी की नियुक्ति की है। संगठन द्वारा उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

श्री आयुष साहू जी को दीपका प्रभाग की जिम्मेदारी सौंपते हुए संगठन को मजबूत करने तथा सनातन धर्म, सेवा एवं संस्कृति से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने की अपेक्षा जताई गई है। उनकी नियुक्ति पर हिन्दू क्रांति सेना के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

संगठन से जुड़े लोगों का कहना है कि श्री आयुष साहू जी के नेतृत्व में दीपका प्रभाग में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक गति मिलेगी तथा युवाओं को संगठन से जोड़ने एवं सामाजिक-धार्मिक कार्यों को विस्तार देने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

हिन्दू क्रांति सेना, कोरबा (छत्तीसगढ़) की ओर से श्री आयुष साहू जी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।

Kala Hira
Author: Kala Hira

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *