गैस सिलेंडर की डिलीवरी ठप, उपभोक्ता परेशान

(कालाहीरा न्यूज )
कटघोरा/कोरबा। क्षेत्र में रसोई गैस सिलेंडर की डिलीवरी व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है, जिससे आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गैस सिलेंडर की बुकिंग कराने के बावजूद कई-कई दिनों तक उपभोक्ताओं को डिलीवरी नहीं मिल रही है।
उपभोक्ताओं का कहना है कि डिलीवरी बॉय को फोन करने पर भी वे फोन नहीं उठाते, जिससे समस्या और बढ़ जाती है। अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने स्वयं इंडियन गैस सिलेंडर हेतु 05 मार्च 2026 को गैस सिलेंडर की बुकिंग कराई थी, किंतु आज दिनांक तक सिलेंडर की डिलीवरी नहीं की गई है।
इस प्रकार की लापरवाही के कारण उपभोक्ताओं को रसोई संबंधी कार्यों में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने गैस एजेंसी एवं संबंधित विभाग से मांग की है कि गैस सिलेंडर की डिलीवरी व्यवस्था को शीघ्र सुचारू किया जाए तथा लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए।
अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने कहा है कि यदि शीघ्र ही गैस सिलेंडर की डिलीवरी सुचारू रूप से प्रारंभ नहीं की गई तो इस संबंध में उच्च एवं वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखकर शिकायत की जाएगी।

Kala Hira
Author: Kala Hira

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *