ब्रेकिंग
बारिश भी नहीं डिगा सकी हौसला! डीएवी कुसमुंडा में खेल महाकुंभ का धमाकेदार आगाज, देखें पहले दिन कौन रहा ‘सिकंदर’ देशप्रेम के रंग में रंगा गेवरा-दीपका, CISF ने निकाली भव्य तिरंगा रैली वाराणसी में गूंजा कलचुरी समाज का शक्ति प्रदर्शन: 91वें स्थापना दिवस पर राजनीतिक भागीदारी की बुलंद मांग, छत्तीसगढ़ इकाई के कार्यों की देशभर में सराहना खाकी का खौफ: बैंक में सेंधमारी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश, हरियाणा से खींच लाई कोरबा पुलिस! सियासत की नई शुरुआत से पहले याद आए बुगल दुबे, दीपका में नवनियुक्त एल्डरमैनों का धमाकेदार आगाज!’ संपादकीय: गुरु पूर्णिमा पर विशेष विचार — क्या हम कर पा रहे हैं राष्ट्र निर्माताओं का सम्मान?
Home » ताजा खबरे » बिलासपुर में ‘चुपचाप’ उतरा तेंदुलकर परिवार: गांव की चौपाल से अस्पताल तक 24 घंटे की हलचल, शहर को भनक तक नहीं।

बिलासपुर में ‘चुपचाप’ उतरा तेंदुलकर परिवार: गांव की चौपाल से अस्पताल तक 24 घंटे की हलचल, शहर को भनक तक नहीं।

(कालाहीरा न्यूज)

बिलासपुर।शहर की रफ्तार सामान्य रही, लेकिन परदे के पीछे एक ऐसा दौरा चलता रहा, जिसने 24 घंटे बाद सामने आकर सबको चौंका दिया। विश्व क्रिकेट के बड़े नाम सचिन तेंदुलकर का परिवार मंगलवार तड़के बिलासपुर पहुंचा और बिना किसी सार्वजनिक हलचल के अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय रहा।

अंजलि तेंदुलकर, सारा तेंदुलकर और सानिया चांडोक की मौजूदगी पूरी तरह गोपनीय रही। सुबह करीब साढ़े पांच बजेशहर में प्रवेश के बाद तीनों सीधे मंगला चौक स्थित कोर्टयार्ड मैरियट में ठहरीं, जहां उनका 24 घंटे का प्रवास बेहद सीमित और सधे दायरे में रखा गया। होटल परिसर में सुरक्षा की हलचल दिखी, लेकिन पूरे कार्यक्रम को जानबूझकर कम प्रोफाइल रखा गया, ताकि किसी प्रकार की भीड़ या उत्सुकता न बने।

दोपहर होते-होते यह काफिला अचानकमार क्षेत्र के छपरवा-बम्हनी गांव पहुंचा और यहीं से इस दौरे की असली तस्वीर सामने आई। शहर की चकाचौंध से दूर, गांव की सादगी के बीच तीनों ने पैदल भ्रमण किया, लोगों से सीधा संवाद किया और ग्रामीण जीवन को नजदीक से समझने की कोशिश की। गांव में एक नवजात शिशु को गोद में लेकर स्नेह जताना, बच्चों के साथ सहज होकर बातचीत करना और स्थानीय माहौल में घुल जाना इस पूरे दौरे को अलग पहचान देता दिखा।

ग्रामीणों के साथ बातचीत के दौरान जीवनशैली, जरूरतों और वास्तविक परिस्थितियों पर फोकस रहा, जिससे यह दौरा केवल औपचारिकता नहीं बल्कि जमीनी समझ का प्रयास बनकर सामने आया।

Kala Hira
Author: Kala Hira

[posts_like_dislike id=post_id]

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

बारिश भी नहीं डिगा सकी हौसला! डीएवी कुसमुंडा में खेल महाकुंभ का धमाकेदार आगाज, देखें पहले दिन कौन रहा ‘सिकंदर’

(कालाहीरा  न्यूज) कुसमुंडा। आसमान से बरसते पानी और झमाझम बारिश के बीच डीएवी पब्लिक स्कूल एसईसीएल कुसमुंडा के खेल मैदान