ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय तबादला: मंत्रालय से सूची जारी, दीपिका के दो लेखापाल भी भेजे गए नई जगह नशेड़ी दूल्हे को मंडप से खदेड़ा, फिर उसी के सिर सजा सेहरा: काला हीरा वेब न्यूज़ पोर्टल की सनसनीखेज स्पेशल रिपोर्ट! बड़ी खबर: अब पासपोर्ट बनवाना हुआ और भी महंगा, केंद्र सरकार ने 14 साल बाद बढ़ाए दाम; देखें नई रेट लिस्ट बड़ी खबर: अब पासपोर्ट बनवाना हुआ और भी महंगा, केंद्र सरकार ने 14 साल बाद बढ़ाए दाम; देखें नई रेट लिस्ट दीपका को मिली जनसुविधाओं की नई सौगात: पार्षद अरुणीश तिवारी ने वार्डों में लगाए कास्ट आयरन बेंच और व्हील डस्टबिन । कोरबा: DMF भर्ती में गुपचुप खेल का आरोप, जातिगत भेदभाव और बदसलूकी के मामले में उपसरपंच पहुंचीं कलेक्टर के दरबार।
Home » दीपका » राधेय विद्यापीठ: हाई स्कूल भवन का भव्य उद्घाटन और वार्षिक उत्सव संपन्न

राधेय विद्यापीठ: हाई स्कूल भवन का भव्य उद्घाटन और वार्षिक उत्सव संपन्न

(कालाहीरा न्यूज)


कोरबा/दीपका!शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके राधेय विद्यापीठ इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल में वार्षिक उत्सव और नवीन भवन के उद्घाटन का कार्यक्रम अत्यंत गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि और विशिष्ट वक्ताओं ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर विशेष जोर दिया।


नए भवन का उद्घाटन और मुख्य अतिथि का उद्बोधन
कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 2:00 बजे मुख्य अतिथि श्री एस. के. मिश्रा (महाप्रबंधक, दीपका क्षेत्र) द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और फीता काटकर किया गया। नवीन हाई स्कूल भवन का लोकार्पण करते हुए श्री मिश्रा ने स्कूल की प्रगति की सराहना की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा:

“किसी भी स्कूल की सफलता का पैमाना वहां के बच्चों की बढ़ती संख्या और बेहतर अध्यापन है। दो साल पहले के मुकाबले आज स्कूल में जो विकास दिख रहा है, वह सराहनीय है।”

उन्होंने इस उपलब्धि के लिए स्कूल संचालक श्री राधेश्याम मनहर को विशेष धन्यवाद दिया।
संविधान और विज्ञान पर चर्चा
विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर डॉ. प्यारेलाल आदिले ने अपने ओजस्वी भाषण में विद्यार्थियों को संविधान के अधिकारों और संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि जहाँ धर्मशास्त्र सद्मार्ग सिखाते हैं, वहीं संविधान हमें मूल्यवान नागरिक बनाता है। उन्होंने बच्चों से अंधविश्वास और आडंबरों से दूर रहकर विवेक और विज्ञान पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया।
प्रतिभाओं का सम्मान और प्रोत्साहन

  • अतिथि उपस्थिति: कार्यक्रम में रेशम लाल यादव (अध्यक्ष), अनिरुद्ध सिंह (HMS यूनियन), मुकेश जायसवाल (भाजपा मंडल उपाध्यक्ष), के.के. सिंह, संतोष राठौर, राजेश साहू, निशू तिवारी,  और मनोज महतो,भवनेंद्र डहरवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
  • प्रोत्साहन: अतिथियों द्वारा बच्चों को इलेक्ट्रिक कैटल प्रदान किए गए और खेलकूद व संगीत के क्षेत्र में करियर बनाने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
  • पुरस्कार वितरण: अंतर-विद्यालयीन प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
    सांस्कृतिक छटा और शिक्षकों का सम्मान
    कलचुरी हायर सेकेंडरी, रामकृष्ण स्कूल और सेंट पीटर स्कूल के प्राचार्य व शिक्षकों की उपस्थिति में बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिससे दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। स्कूल की प्राचार्या श्रीमती ममता मनहर एवं श्रीमती सुनीता मेहता ने सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ और श्रीफल से स्वागत किया।
    उत्कृष्ट कार्य हेतु स्कूल के शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया, जिनमें शामिल हैं:
  • श्रीमती नीलम जोजो, टिकेश्वरी साहू, सरस्वती यादव, सरिजा बानो, ज्योति केरकेट्टा, भावना देवांगन, मुस्कान नाज, सरोज, शबाना और साकरुन अली।
    सफल संचालन और आभार
    कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन श्रीमती शशि उइके तथा शिवानी झा द्वारा किया गया। अंत में विद्यालय के समन्वयक योगेश मनहर ने सभी कलाकार बच्चों, अभिभावकों और अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।
Kala Hira
Author: Kala Hira

[posts_like_dislike id=post_id]

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय तबादला: मंत्रालय से सूची जारी, दीपिका के दो लेखापाल भी भेजे गए नई जगह

(कालाहीरा न्यूज) रायपुर/दीपका। छत्तीसगढ़ सरकार के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग (मंत्रालय) ने प्रदेश के नगर पालिका-निगमों में बड़े पैमाने पर