वाराणसी में गूंजा कलचुरी समाज का शक्ति प्रदर्शन: 91वें स्थापना दिवस पर राजनीतिक भागीदारी की बुलंद मांग, छत्तीसगढ़ इकाई के कार्यों की देशभर में सराहना

📰 कालाहीरा  न्यूज़ | विशेष समाचार

वाराणसी। अखिल भारतीय हैहय कलचुरी महासभा की उत्तर प्रदेश इकाई के तत्वावधान में रुद्राक्ष इंटरनेशनल कॉर्पोरेशन एवं कन्वेंशन सेंटर, वाराणसी में आयोजित दो दिवसीय ‘युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं 91वां स्थापना दिवस-2026’ का भव्य शुभारंभ हुआ। देशभर से पहुंचे एक हजार से अधिक कलचुरी-कलार समाज के प्रतिनिधियों ने सामाजिक एकता का परिचय देते हुए पंचायत से लेकर संसद तक समाज की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने की जोरदार मांग उठाई।

इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर वाराणसी

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल रहे, जबकि समारोह की अध्यक्षता महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जयनारायण चौकसे ने की। इस अवसर पर भोपाल की महापौर मालती राय, वरिष्ठ समाजसेवी रामेश्वर जायसवाल तथा राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. एल.एन. मालवीय सहित देशभर के अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक प्रतिनिधि मौजूद रहे।

सभा में वक्ताओं ने कहा कि देश में कलचुरी समाज की बड़ी आबादी होने के बावजूद उसे राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर अपेक्षित प्रतिनिधित्व नहीं मिला है। इसलिए समाज को संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए आगे आना होगा। वहीं युवक-युवती परिचय सम्मेलन के माध्यम से सामाजिक समरसता और वैवाहिक संबंधों को सुदृढ़ बनाने की पहल भी सराहनीय रही।

छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई की सक्रियता बनी आकर्षण का केंद्र

छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई के पदाधिकारी एवं सदस्य

समारोह में छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई की प्रभावशाली भागीदारी रही। प्रदेश सलाहकार बाबूलाल जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज महतो, प्रदेश महामंत्री शरद कौशिक, बिलासपुर जिलाध्यक्ष रमेश जायसवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय जायसवाल सहित अनेक पदाधिकारी शामिल हुए। महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष प्रीति जायसवाल, प्रदेश महासचिव हेमलता जायसवाल, मालती चौकसे, अलका जायसवाल, रेखा जायसवाल, सुनीता जायसवाल, गीता जायसवाल एवं बिंदु राय समेत देश भर से लगभग 400 महिलाओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

प्रदेश महामंत्री शरद कौशिक ने छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए समाज द्वारा किए गए ऐतिहासिक आयोजनों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मनोज राय के कुशल।मार्गदर्शन में  कटघोरा में कलचुरीकालीन पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। बिलासपुर में कलचुरी गौरव अलंकरण समारोह आयोजित कर समाज के प्रतिभावान व्यक्तित्वों, जनप्रतिनिधियों एवं उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान किया गया।

उन्होंने बताया कि 9 नवंबर 2025 को रतनपुर में आयोजित बृहद कलचुरी महोत्सव में देशभर से हजारों समाजबंधुओं ने भाग लिया। इस ऐतिहासिक आयोजन में प्रदेश के मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, विधायक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जयनारायण चौकसे सहित अनेक विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

इसके बाद 16 नवंबर 2025 को ऊर्जा नगरी दीपका में भगवान सहस्त्रबाहु की भव्य शोभायात्रा एवं मंदिर की आधारशिला स्थापना का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस ऐतिहासिक आयोजन के संयोजक प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज महतो रहे। कार्यक्रम में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री, स्थानीय विधायक एवं अनेक जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

प्रतिवेदन में आगामी वर्षों के लिए प्रदेश इकाई द्वारा प्रस्तावित सामाजिक, सांस्कृतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा भी प्रस्तुत की गई, जिसका राष्ट्रीय नेतृत्व ने स्वागत किया।

स्मृति चिन्ह भेंट करते राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जयनारायण चौकसे जी

समारोह की सफलता के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जयनारायण चौकसे, राष्ट्रीय महामंत्री एडवोकेट एम.एल. राय तथा उत्तर प्रदेश इकाई के संयोजक अशोक राय (झांसी) के योगदान की सभी ने सराहना की।

काला हीरा वेब न्यूज़ के लिए यह आयोजन केवल स्थापना दिवस का समारोह नहीं, बल्कि समाज की एकजुटता, सांस्कृतिक पहचान और राजनीतिक सशक्तिकरण के संकल्प का ऐतिहासिक मंच बनकर उभरा।

Kala Hira
Author: Kala Hira

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *