दीपका में एल्डरमैन पदों पर हुई नियुक्ति, छत्तीसगढ़ शासन ने जारी की 5 नामों की सूची

(कालाहीरा न्यूज)

दीपका। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पूरे प्रदेश के नगरीय निकायों में एल्डरमैन की नियुक्तियों का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी कड़ी में नगर पालिका परिषद दीपका के लिए भी शासन ने पांच एल्डरमैन मनोनीत किए हैं। राज्य शासन द्वारा इस संबंध में आधिकारिक सूची जारी कर दी गई है।

नगर पालिका परिषद दीपका में जिन पांच सम्मानीय नागरिकों को एल्डरमैन की जिम्मेदारी सौंपी गई है, उनके नाम इस प्रकार हैं:

  1. मनोज दुबे
  2. पवन अग्रवाल
  3. सुभद्रा यादव
  4. आनंद चौकसे
  5. अश्वनी मिश्रा

शासन द्वारा इन नियुक्तियों की घोषणा के बाद दीपका क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने हर्ष व्यक्त किया है। नवनियुक्त एल्डरमैन परिषद के भीतर नगर के विकास और जनहित के कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Kala Hira
Author: Kala Hira

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *