ब्रेकिंग
“जियो तो राजा की तरह…” कहने वाले स्वाभिमानी भास्कर महतो को नम आंखों से विदाई दीपका की बहू राखी सिंह ने बिलासपुर में गाड़ा सफलता का झंडा, 40 प्रतिभागियों को पछाड़कर जीता ‘ब्राइडल कॉम्पिटिशन’ का ताज छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय तबादला: मंत्रालय से सूची जारी, दीपिका के दो लेखापाल भी भेजे गए नई जगह नशेड़ी दूल्हे को मंडप से खदेड़ा, फिर उसी के सिर सजा सेहरा: काला हीरा वेब न्यूज़ पोर्टल की सनसनीखेज स्पेशल रिपोर्ट! बड़ी खबर: अब पासपोर्ट बनवाना हुआ और भी महंगा, केंद्र सरकार ने 14 साल बाद बढ़ाए दाम; देखें नई रेट लिस्ट बड़ी खबर: अब पासपोर्ट बनवाना हुआ और भी महंगा, केंद्र सरकार ने 14 साल बाद बढ़ाए दाम; देखें नई रेट लिस्ट
Home » ताजा खबरे » “जियो तो राजा की तरह…” कहने वाले स्वाभिमानी भास्कर महतो को नम आंखों से विदाई

“जियो तो राजा की तरह…” कहने वाले स्वाभिमानी भास्कर महतो को नम आंखों से विदाई

(कालाहीरा न्यूज़ )

सड़क हादसे में असमय निधन पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने परिजनों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

कोरबा/बरपाली | काला हीरा वेब न्यूज़

कुछ लोग अपनी संपत्ति से नहीं, बल्कि अपने स्वाभिमान, मेहनत और आत्मविश्वास से समाज में पहचान बनाते हैं। स्वर्गीय भास्कर महतो भी ऐसे ही व्यक्तित्व थे, जिन्होंने जीवनभर अपने आत्मसम्मान से कभी समझौता नहीं किया। उनका एक ही जीवन मंत्र था—“जियो तो राजा की तरह और मरो तो राजा की तरह।” विडंबना यह रही कि एक दर्दनाक सड़क हादसे ने उनके जीवन का सफर असमय समाप्त कर दिया।

स्वर्गीय भास्कर महतो

ग्राम पंचायत सलिहाभांठा निवासी एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद महतो के मंझले पुत्र भास्कर महतो के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और समाज के लोगों के लिए यह क्षति किसी गहरे आघात से कम नहीं है।

दुर्गा प्रसाद महतो ने भावुक होकर बताया कि विवाह के बाद भास्कर ने अलग रहकर अपने परिवार की जिम्मेदारी स्वयं संभाली। ऑटो रिक्शा चलाकर उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चों का पालन-पोषण किया। सीमित आय के बावजूद उन्होंने कभी किसी के सामने हाथ नहीं फैलाया। यदि किसी कारणवश किसी से मदद ली भी, तो उसे समय पर लौटाना अपना कर्तव्य समझते थे। यही उनका स्वाभिमान था।

भास्कर के मित्र बताते हैं कि वे बेहद मेहनती थे। सुबह इतनी जल्दी काम पर निकल जाते थे कि जब दोस्त नींद से उठते, तब तक वे अपने व्यवसाय का एक चक्कर पूरा कर चुके होते थे। मुस्कुराकर कहा करते थे—“तुम लोग अभी उठ रहे हो, और मैं अपना आधा धंधा कर चुका हूं।” यही जज़्बा उन्हें सबसे अलग बनाता था।

भास्कर महतो के असामयिक निधन पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने गहरा शोक व्यक्त किया। बुधवार को उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा पिता दुर्गा प्रसाद महतो, पत्नी ममता महतो, पुत्र कृष्णा महतो और पुत्री प्रतिभा (अन्नु) महतो से मिलकर संवेदना प्रकट की।

डॉ चरणदास महंत परिजनोंके बीच

डॉ. महंत ने इस दुख को परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए आश्वस्त किया कि बच्चों की शिक्षा और परिवार के भविष्य के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा परिवार अकेला नहीं है।

उल्लेखनीय है कि दुर्गा प्रसाद महतो लंबे समय से कांग्रेस संगठन के समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। वे अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री एवं बांगो बांध के स्वप्नदृष्टा स्वर्गीय बिसाहू दास महंत के समय से सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ता रहे हैं और वर्तमान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण के जिलाध्यक्ष मनोज चौहान, विधायक प्रतिनिधि निरंजन श्रीवास, पीयूष गुरुद्वान, भुवनेश्वर महतो सहित कांग्रेस पदाधिकारी, महतो परिवार के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

स्वर्गीय भास्कर महतो का जीवन इस बात का उदाहरण है कि परिस्थितियां चाहे जैसी हों, मेहनत, स्वाभिमान और आत्मविश्वास से जीने वाला व्यक्ति समाज के दिलों में हमेशा जीवित रहता है।

Kala Hira
Author: Kala Hira

[posts_like_dislike id=post_id]

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

“जियो तो राजा की तरह…” कहने वाले स्वाभिमानी भास्कर महतो को नम आंखों से विदाई

(कालाहीरा न्यूज़ ) सड़क हादसे में असमय निधन पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने परिजनों से की मुलाकात, हरसंभव