दीपका/बिलासपुर (कालाहीरा न्यूज)। न्यायधानी बिलासपुर के होटल एम्पोरर पैराडाइस में आयोजित भव्य ‘ब्राइडल कॉम्पिटिशन’ में दीपका की बेटी और बहू राखी सिंह ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आईं करीब 40 दिग्गज प्रतिभागियों के बीच कड़े मुकाबले में राखी सिंह (पति बाबा ठाकुर) ने प्रथम स्थान हासिल कर दीपका क्षेत्र का नाम पूरे प्रदेश में रोशन कर दिया है।बॉलीवुड अभिनेत्री मंदाकिनी ने पहनाया विजेता का ताजइस यादगार और गौरवशाली पल की भव्यता तब और बढ़ गई, जब बॉलीवुड की मशहूर और दिग्गज अभिनेत्री मंदाकिनी ने मुख्य अतिथि के रूप में मंच पर अपने हाथों से राखी सिंह को विजेता का सम्मान और ब्राइडल कॉम्पिटिशन का ताज पहनाया। मंच पर जैसे ही राखी सिंह को विजेता घोषित किया गया, पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।आत्मविश्वास और बेहतरीन प्रस्तुति से जीता जजों का दिलग्लैमर, आत्मविश्वास और शानदार प्रस्तुति से सजे इस राज्य स्तरीय आयोजन में राखी सिंह ने अपनी आकर्षक प्रस्तुति, बेमिसाल स्टेज प्रेजेंस, दृढ़ आत्मविश्वास और बेहतरीन अभिव्यक्ति से निर्णायक मंडल (जजों) का दिल जीत लिया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं को उनकी प्रतिभा, व्यक्तित्व और मंचीय कौशल को प्रदर्शित करने के लिए एक बड़ा मंच देना था, जिसमें राखी सिंह सबसे अव्वल साबित हुईं।क्षेत्र में जश्न का माहौल, बधाइयों का तांताइस कार्यक्रम में फैशन और ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़े देश-प्रदेश के नामचीन लोग, बड़ी संख्या में दर्शक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। दीपका निवासी राखी सिंह की इस शानदार और ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे दीपका और कोरबा क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। दीपका की इस बहू की सफलता आज हर किसी के लिए गर्व का विषय बन गई है।





