ब्रेकिंग
दीपका को मिली जनसुविधाओं की नई सौगात: पार्षद अरुणीश तिवारी ने वार्डों में लगाए कास्ट आयरन बेंच और व्हील डस्टबिन । कोरबा: DMF भर्ती में गुपचुप खेल का आरोप, जातिगत भेदभाव और बदसलूकी के मामले में उपसरपंच पहुंचीं कलेक्टर के दरबार। कोरबा: DMF भर्ती में गुपचुप खेल का आरोप, जातिगत भेदभाव और बदसलूकी के मामले में उपसरपंच पहुंचीं कलेक्टर के दरबार। ज्वैलर्स हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला: तीनों आरोपियों को उम्रकैद की सजा हेमूनगर में सनसनी: पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद पति ने की आत्महत्या, दो मासूम हुए अनाथ पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या की<br>हत्या के बाद पति फंदे पर लटका मिला<br>दो मासूमों के सामने उजड़ गया पूरा परिवार
Home » छत्तीसगढ » बिलासपुर » दीपका को मिली जनसुविधाओं की नई सौगात: पार्षद अरुणीश तिवारी ने वार्डों में लगाए कास्ट आयरन बेंच और व्हील डस्टबिन ।

दीपका को मिली जनसुविधाओं की नई सौगात: पार्षद अरुणीश तिवारी ने वार्डों में लगाए कास्ट आयरन बेंच और व्हील डस्टबिन ।

पार्षद निधि से स्कूल, पार्क, मंदिर, बैंक और सार्वजनिक संस्थानों को मिली सुविधाएं, स्वच्छता के साथ सदाचार का दिया संदेश

(कालाहीरा न्यूज)

दीपका (कोरबा)। नगर पालिका परिषद दीपका के वरिष्ठ पार्षद एवं पीआईसी (PIC) सदस्य अरुणीश तिवारी ‘दादा भाई’ ने जनसेवा और स्वच्छता अभियान को नई गति देते हुए अपनी पार्षद निधि से दीपका एवं प्रगति नगर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर उच्च गुणवत्ता वाले कास्ट आयरन बेंच तथा बड़े आकार के पहिएदार (व्हील) डस्टबिन उपलब्ध कराए। इस पहल से आम नागरिकों को बैठने की बेहतर सुविधा मिलने के साथ-साथ स्वच्छता व्यवस्था भी और अधिक मजबूत होगी।

जनहित को सर्वोपरि रखते हुए अरुणीश तिवारी ने स्वयं विभिन्न स्थानों का दौरा कर सामग्री संबंधित संस्थाओं को सौंपी। इस दौरान सेंट थॉमस पब्लिक स्कूल, दीपका पुलिस थाना, स्टेट बैंक, यूनियन बैंक (प्रगति नगर), पोस्ट ऑफिस, प्रगति हाउस, दीपका हाउस, अंबेडकर पार्क, बाल उद्यान, अष्टभुजी दुर्गा मंदिर, शिव मंदिर, प्रगति नगर डिस्पेंसरी तथा स्नेह मिलन भवन सहित कई प्रमुख स्थानों को यह सुविधा प्रदान की गई।

सामग्री वितरण के दौरान उन्होंने संस्था प्रमुखों से परिसर की नियमित साफ-सफाई बनाए रखने और डस्टबिन का समुचित उपयोग सुनिश्चित करने की अपील की।

इस अवसर पर अरुणीश तिवारी ‘दादा भाई’ ने कहा, “स्वच्छ वातावरण केवल बीमारियों से बचाव का माध्यम नहीं, बल्कि एक सभ्य समाज की पहचान भी है। जिस तरह हम अपने आसपास की सफाई का ध्यान रखते हैं, उसी तरह हमें अपने जीवन में भी नैतिक मूल्यों, सदाचार और सकारात्मक सोच को अपनाना चाहिए। समाज के प्रति अपने दायित्वों का ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करना ही सच्ची सेवा है।”

कार्यक्रम में संबंधित संस्थानों के प्रमुख, अधिकारी-कर्मचारी, नगर पालिका परिषद दीपका के कर्मचारी तथा स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सार्वजनिक स्थलों पर बैठने की बेहतर व्यवस्था और कचरा निस्तारण के लिए डस्टबिन मिलने से नागरिकों ने पार्षद की इस जनहितैषी पहल की मुक्तकंठ से सराहना की। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की सुविधाएं न केवल शहर की सुंदरता बढ़ाएंगी, बल्कि स्वच्छ और व्यवस्थित दीपका के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

Kala Hira
Author: Kala Hira

[posts_like_dislike id=post_id]

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

दीपका को मिली जनसुविधाओं की नई सौगात: पार्षद अरुणीश तिवारी ने वार्डों में लगाए कास्ट आयरन बेंच और व्हील डस्टबिन ।

पार्षद निधि से स्कूल, पार्क, मंदिर, बैंक और सार्वजनिक संस्थानों को मिली सुविधाएं, स्वच्छता के साथ सदाचार का दिया संदेश