ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय तबादला: मंत्रालय से सूची जारी, दीपिका के दो लेखापाल भी भेजे गए नई जगह नशेड़ी दूल्हे को मंडप से खदेड़ा, फिर उसी के सिर सजा सेहरा: काला हीरा वेब न्यूज़ पोर्टल की सनसनीखेज स्पेशल रिपोर्ट! बड़ी खबर: अब पासपोर्ट बनवाना हुआ और भी महंगा, केंद्र सरकार ने 14 साल बाद बढ़ाए दाम; देखें नई रेट लिस्ट बड़ी खबर: अब पासपोर्ट बनवाना हुआ और भी महंगा, केंद्र सरकार ने 14 साल बाद बढ़ाए दाम; देखें नई रेट लिस्ट दीपका को मिली जनसुविधाओं की नई सौगात: पार्षद अरुणीश तिवारी ने वार्डों में लगाए कास्ट आयरन बेंच और व्हील डस्टबिन । कोरबा: DMF भर्ती में गुपचुप खेल का आरोप, जातिगत भेदभाव और बदसलूकी के मामले में उपसरपंच पहुंचीं कलेक्टर के दरबार।
Home » छत्तीसगढ » बिलासपुर » कोयला गिराने की रंजिश में मारपीट करने वाले बदमाशों को जेल; नौकरी से भी निकाला गया।

कोयला गिराने की रंजिश में मारपीट करने वाले बदमाशों को जेल; नौकरी से भी निकाला गया।

कालाहीरा न्यूज


दीपका (कोरबा)। कोयला गिराने की पुरानी बात को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को दीपका पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को उनकी नौकरी से भी निकाल दिया गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विवेचना के दौरान आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा भी जोड़ी है।


क्या है पूरा मामला?
प्रार्थी राहुल सिंह ने दीपका थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 22 अप्रैल 2026 को ड्यूटी से घर लौटने के दौरान ‘क्रांति दुकान’ के पास कार सवार आरोपी राहुल सिंह और चंदन सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे रोका। आरोपियों ने लाठी-डंडों से उस पर बेरहमी से हमला कर दिया। राहगीरों को आते देख आरोपी मौके से फरार हो गए थे। इलाज के बाद पीड़ित ने थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस की सख्त कार्रवाई
दीपका पुलिस ने अपराध क्रमांक 188/2026 के तहत बीएनएस की धाराओं (109(1), 296, 351(3), 3(5)) के तहत मामला दर्ज किया। मामले में हत्या के प्रयास की धारा 109(1) जोड़कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर कटघोरा जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी:
चंदन सिंह (25 वर्ष): पिता सत्येंद्र सिंह, निवासी औरंगाबाद (बिहार), वर्तमान निवासी- झाबर, दीपका।
राहुल सिंह (24 वर्ष): पिता सिकंदर सिंह, निवासी औरंगाबाद (बिहार), वर्तमान निवासी- झाबर, दीपका।

दीपका थाना स्टाफ के साथ दोनों आरोपी

Kala Hira
Author: Kala Hira

[posts_like_dislike id=post_id]

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय तबादला: मंत्रालय से सूची जारी, दीपिका के दो लेखापाल भी भेजे गए नई जगह

(कालाहीरा न्यूज) रायपुर/दीपका। छत्तीसगढ़ सरकार के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग (मंत्रालय) ने प्रदेश के नगर पालिका-निगमों में बड़े पैमाने पर