ब्रेकिंग
देशप्रेम के रंग में रंगा गेवरा-दीपका, CISF ने निकाली भव्य तिरंगा रैली वाराणसी में गूंजा कलचुरी समाज का शक्ति प्रदर्शन: 91वें स्थापना दिवस पर राजनीतिक भागीदारी की बुलंद मांग, छत्तीसगढ़ इकाई के कार्यों की देशभर में सराहना खाकी का खौफ: बैंक में सेंधमारी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश, हरियाणा से खींच लाई कोरबा पुलिस! सियासत की नई शुरुआत से पहले याद आए बुगल दुबे, दीपका में नवनियुक्त एल्डरमैनों का धमाकेदार आगाज!’ संपादकीय: गुरु पूर्णिमा पर विशेष विचार — क्या हम कर पा रहे हैं राष्ट्र निर्माताओं का सम्मान? निजी स्कूलों की मनमानी पर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का प्रहार, शिकायत के बाद शिक्षा विभाग ने गठित की जांच टीम
Home » छत्तीसगढ » बिलासपुर » कोयला गिराने की रंजिश में मारपीट करने वाले बदमाशों को जेल; नौकरी से भी निकाला गया

कोयला गिराने की रंजिश में मारपीट करने वाले बदमाशों को जेल; नौकरी से भी निकाला गया

(कालाहीरा न्यूज)

दीपका (कोरबा)। कोयला गिराने की पुरानी बात को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को दीपका पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को उनकी नौकरी से भी निकाल दिया गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विवेचना के दौरान आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा भी जोड़ी है।

क्या है पूरा मामला?

प्रार्थी राहुल सिंह ने दीपका थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 22 अप्रैल 2026 को ड्यूटी से घर लौटने के दौरान ‘क्रांति दुकान’ के पास कार सवार आरोपी राहुल सिंह और चंदन सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे रोका। आरोपियों ने लाठी-डंडों से उस पर बेरहमी से हमला कर दिया। राहगीरों को आते देख आरोपी मौके से फरार हो गए थे। इलाज के बाद पीड़ित ने थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस की सख्त कार्रवाई

दीपका पुलिस ने अपराध क्रमांक 188/2026 के तहत बीएनएस की धाराओं (109(1), 296, 351(3), 3(5)) के तहत मामला दर्ज किया। मामले में हत्या के प्रयास की धारा 109(1) जोड़कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर कटघोरा जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी:

  1. चंदन सिंह (25 वर्ष): पिता सत्येंद्र सिंह, निवासी औरंगाबाद (बिहार), वर्तमान निवासी- झाबर, दीपका।
  2. राहुल सिंह (24 वर्ष): पिता सिकंदर सिंह, निवासी औरंगाबाद (बिहार), वर्तमान निवासी- झाबर, दीपका।

Kala Hira
Author: Kala Hira

[posts_like_dislike id=post_id]

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

देशप्रेम के रंग में रंगा गेवरा-दीपका, CISF ने निकाली भव्य तिरंगा रैली

(कालाहीरा न्यूज़) गेवरा/बिलासपुर। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की एसईसीएल बिलासपुर इकाई ने गेवरा