ब्रेकिंग
गेवरा क्षेत्र में HMS कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न: सिद्धार्थ गौतम ने दिया संगठन सर्वोपरि का संदेश, कहा—”जरूरत पड़ी तो सबसे पहले मैं छोड़ूँगा पद” बड़ी खबर: कोल इंडिया के कर्मचारियों के खाते में आए ₹12,500, ड्रेस कोड लागू करने के लिए प्रबंधन ने जारी की भारी-भरकम राशि कोयला जगत में शोक की लहर: SECL के नवनियुक्त निदेशक अरुण कुमार त्यागी का सड़क हादसे में दुखद निधन हाई वोल्टेज ड्रामा, जयमाला के मंच पर दुल्हन ने दूल्हा देख उड़ाई बारात की धज्जियां! नन्हे जादूगर अविराज तिवारी ने काठमांडू में रचा इतिहास: 2 साल की उम्र में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम कोयलांचल के सबसे बड़े संगठन में ‘संवैधानिक तख्तापलट’, मजदूरों के हक पर भारी पड़ा ‘मोह’!
Home » छत्तीसगढ » बिलासपुर » गेवरा क्षेत्र में HMS कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न: सिद्धार्थ गौतम ने दिया संगठन सर्वोपरि का संदेश, कहा—”जरूरत पड़ी तो सबसे पहले मैं छोड़ूँगा पद”

गेवरा क्षेत्र में HMS कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न: सिद्धार्थ गौतम ने दिया संगठन सर्वोपरि का संदेश, कहा—”जरूरत पड़ी तो सबसे पहले मैं छोड़ूँगा पद”

(कालाहीरा न्यूज)

गेवरा। गेवरा क्षेत्र के सीनियर रिक्रिएशन क्लब में हिंद मजदूर सभा (HMS) का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन उत्साह और संगठनात्मक एकता के साथ संपन्न हुआ। सम्मेलन में उस समय बेहद भावुक माहौल बन गया, जब HMS के JBCCI सदस्य सिद्धार्थ गौतम ने संगठन की मजबूती के लिए अपना सब कुछ न्योछावर करने का संकल्प दोहराया।

व्यक्ति से बड़ा संगठन: त्याग की अनूठी मिसाल
सिद्धार्थ गौतम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन हमेशा व्यक्ति से ऊपर होता है। उन्होंने घोषणा की, “यदि मेरे पद छोड़ने से संगठन का हित होता है, तो सबसे पहले पद छोड़ने के लिए मैं स्वयं तैयार रहूंगा।” उन्होंने उदाहरण दिया कि CCL और BCCL जैसी बड़ी सब्सिडियरी में उन्होंने किसी भी बोर्ड या कमेटी में पद नहीं लिया। उनका एकमात्र उद्देश्य पूरे कोल इंडिया में HMS की सदस्य संख्या बढ़ाना और संगठन को मजबूत करना है। उनके इस त्याग और समर्पण का कार्यकर्ताओं ने करतल ध्वनि से स्वागत किया।

सोशल मीडिया और आंतरिक विवादों पर चिंता
सिद्धार्थ गौतम ने संगठन के आंतरिक मामलों के सार्वजनिक होने पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “जब सोशल मीडिया या अखबारों में संगठन के आंतरिक विषयों की चर्चा होती है, तो मन व्यथित होता है।” उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अपील की कि संगठनात्मक विषयों को सार्वजनिक मंचों पर न लाएं, ताकि संगठन की गरिमा और प्रतिष्ठा सुरक्षित रहे।
उन्होंने सभी वरिष्ठ और कनिष्ठ पदाधिकारियों से हाथ जोड़कर आग्रह किया कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए एक-दूसरे की ओर कदम बढ़ाएं। उन्होंने भरोसा जताया कि जब सब मिलकर कार्य करेंगे, तभी HMS 51 प्रतिशत सदस्यता प्राप्त कर ‘सिंगल यूनियन बारगेनिंग काउंसिल’ बनाने का गौरव हासिल करेगी।

कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में विश्वास जताया कि सिद्धार्थ गौतम का यह संदेश संगठन के लिए मील का पत्थर साबित होगा।



Kala Hira
Author: Kala Hira

[posts_like_dislike id=post_id]

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

गेवरा क्षेत्र में HMS कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न: सिद्धार्थ गौतम ने दिया संगठन सर्वोपरि का संदेश, कहा—”जरूरत पड़ी तो सबसे पहले मैं छोड़ूँगा पद”

(कालाहीरा न्यूज) गेवरा। गेवरा क्षेत्र के सीनियर रिक्रिएशन क्लब में हिंद मजदूर सभा (HMS) का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन उत्साह और