ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय तबादला: मंत्रालय से सूची जारी, दीपिका के दो लेखापाल भी भेजे गए नई जगह नशेड़ी दूल्हे को मंडप से खदेड़ा, फिर उसी के सिर सजा सेहरा: काला हीरा वेब न्यूज़ पोर्टल की सनसनीखेज स्पेशल रिपोर्ट! बड़ी खबर: अब पासपोर्ट बनवाना हुआ और भी महंगा, केंद्र सरकार ने 14 साल बाद बढ़ाए दाम; देखें नई रेट लिस्ट बड़ी खबर: अब पासपोर्ट बनवाना हुआ और भी महंगा, केंद्र सरकार ने 14 साल बाद बढ़ाए दाम; देखें नई रेट लिस्ट दीपका को मिली जनसुविधाओं की नई सौगात: पार्षद अरुणीश तिवारी ने वार्डों में लगाए कास्ट आयरन बेंच और व्हील डस्टबिन । कोरबा: DMF भर्ती में गुपचुप खेल का आरोप, जातिगत भेदभाव और बदसलूकी के मामले में उपसरपंच पहुंचीं कलेक्टर के दरबार।
Home » छत्तीसगढ » बिलासपुर » बड़े पर्दे पर आज रिलीज हुई ‘कब होही मिलन’, शहर के लाड़ले कलाकार कीर्तिप्रकाश जायसवाल की अदाकारी ने जीता दिल

बड़े पर्दे पर आज रिलीज हुई ‘कब होही मिलन’, शहर के लाड़ले कलाकार कीर्तिप्रकाश जायसवाल की अदाकारी ने जीता दिल

(कालाहीरा विशेष)

कोरबा [30 जनवरी 2026]। छत्तीसगढ़ी सिनेमा के इतिहास में आज का दिन एक नई उमंग लेकर आया है। रेणुका इंटरटेनमेंट की बहुप्रतिक्षित फिल्म ‘कब होही मिलन’ आज पूरे प्रदेश के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है, लेकिन सबसे अधिक चर्चा शहर के अपने कलाकार कीर्तिप्रकाश जायसवाल की हो रही है, जिन्होंने अपनी शानदार स्क्रीन प्रेजेंस और सहज अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है।

कीर्तिप्रकाश और अंजलि की केमिस्ट्री का जादू

फिल्म की मुख्य जान इसकी स्टारकास्ट है। शहर की मिट्टी से जुड़े कलाकार कीर्तिप्रकाश जायसवाल ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाते हुए यह साबित कर दिया है कि स्थानीय प्रतिभाएं किसी से कम नहीं हैं। फिल्म में उनके साथ रियाज, शालिनी और अंजलि की चौकड़ी ने कमाल कर दिया है। विशेष रूप से कीर्तिप्रकाश और अंजलि के बीच की रोमांटिक केमिस्ट्री को युवा दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। उनके भावपूर्ण संवाद और इमोशनल दृश्यों ने दर्शकों की आंखों में आंसू ला दिए हैं।

तरुण बघेल का ‘भ्रष्ट’ पुलिस अवतार

हास्य अभिनेता तरुण बघेल ने इस बार लीक से हटकर एक भ्रष्ट पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका निभाई है। रंगमंच से फिल्मों तक का सफर तय करने वाले तरुण ने अपनी कॉमेडी के तड़के के साथ-साथ व्यवस्था पर जो कटाक्ष किए हैं, वह फिल्म का मुख्य आकर्षण बन गए हैं।

सुनील सोनी के सुरों से सजी शाम

फिल्म के निर्देशक धर्मेंद्र चौबे ने हर फ्रेम को बड़ी बारीकी से बुना है। फिल्म के गाने, जिन्हें सुनील सोनी, अनुपमा मिश्रा, अनुराग शर्मा और कंचन जोशी ने अपनी आवाज दी है, पहले ही N Mahi Films के यूट्यूब चैनल पर धूम मचा रहे हैं।

कैसे देखें फिल्म?

फिल्म के निर्माता श्रद्धा वडनेरकर एवं अनिरुद्ध वडनेरकर ने फिल्म को पारिवारिक दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाया है। यदि आप भी अपने चहेते कलाकार कीर्तिप्रकाश जायसवाल को बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं, तो आज ही BookMyShow पर जाकर टिकट बुक करें।

कालाहीरा वेब न्यूज़ की पूरी टीम की ओर से स्थानीय कलाकार कीर्तिप्रकाश और फिल्म की पूरी टीम को सफल ओपनिंग के लिए बहुत-बहुत बधाई।

Kala Hira
Author: Kala Hira

[posts_like_dislike id=post_id]

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय तबादला: मंत्रालय से सूची जारी, दीपिका के दो लेखापाल भी भेजे गए नई जगह

(कालाहीरा न्यूज) रायपुर/दीपका। छत्तीसगढ़ सरकार के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग (मंत्रालय) ने प्रदेश के नगर पालिका-निगमों में बड़े पैमाने पर