ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय तबादला: मंत्रालय से सूची जारी, दीपिका के दो लेखापाल भी भेजे गए नई जगह नशेड़ी दूल्हे को मंडप से खदेड़ा, फिर उसी के सिर सजा सेहरा: काला हीरा वेब न्यूज़ पोर्टल की सनसनीखेज स्पेशल रिपोर्ट! बड़ी खबर: अब पासपोर्ट बनवाना हुआ और भी महंगा, केंद्र सरकार ने 14 साल बाद बढ़ाए दाम; देखें नई रेट लिस्ट बड़ी खबर: अब पासपोर्ट बनवाना हुआ और भी महंगा, केंद्र सरकार ने 14 साल बाद बढ़ाए दाम; देखें नई रेट लिस्ट दीपका को मिली जनसुविधाओं की नई सौगात: पार्षद अरुणीश तिवारी ने वार्डों में लगाए कास्ट आयरन बेंच और व्हील डस्टबिन । कोरबा: DMF भर्ती में गुपचुप खेल का आरोप, जातिगत भेदभाव और बदसलूकी के मामले में उपसरपंच पहुंचीं कलेक्टर के दरबार।

सर्वमंगला विद्यालय की शिक्षिका हर्षलता यादव का निधन, अस्वस्थता के बावजूद भी बुलंद था हौसला, विद्यालय परिवार ने दी अश्रुपूर्ण विदाई

दीपका(कालाहीरा न्यूज़)।शिक्षा जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। सर्वमंगला (CBSE) विद्यालय की लोकप्रिय अंग्रेजी शिक्षिका हर्षलता यादव का बीती रात मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल, कोरबा में निधन हो गया। उनके निधन से न केवल विद्यालय परिवार बल्कि उनके पढ़ाए हुए सैकड़ों छात्र-छात्राओं में शोक की लहर दौड़ गई है।

हर्षलता यादव

बीमारी भी नहीं डिगा सकी थी आत्मविश्वास

काला हीरा न्यूज़ को मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षिका हर्षलता यादव पिछले कुछ वर्षों से अस्वस्थ चल रही थीं और उनका इलाज जारी था। लेकिन उनकी बीमारी कभी भी उनके कर्तव्य और जुनून के आड़े नहीं आई। विद्यालय के सहयोगियों का कहना है कि अस्वस्थता के बावजूद हर्षलता मैडम में गजब का आत्मविश्वास था। विपरीत परिस्थितियों में भी सकारात्मक सोच रखना उनका नजरिया था। वे अपने विद्यार्थियों से बेहद सहजता और स्नेह से मिलती थीं, यही वजह थी कि बच्चे उनका बहुत सम्मान करते थे।

विद्यालय में घोषित हुआ अवकाश

हर्षलता यादव के निधन की खबर मिलते ही आज सर्वमंगला विद्यालय में शोक का माहौल छा गया। दिवंगत शिक्षिका के सम्मान में विद्यालय प्रबंधन द्वारा आज छात्र-छात्राओं के लिए अवकाश घोषित कर दिया गया।

नम आंखों से दी गई श्रद्धांजलि

विद्यालय परिसर में समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं और स्टाफ सदस्यों द्वारा एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जहाँ दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इसके पश्चात, विद्यालय का पूरा स्टाफ उनके निवास स्थान ग्राम झाबर पहुँचा। वहाँ सभी ने उनके अंतिम दर्शन किए और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।

हर्षलता यादव के जाने से सर्वमंगला विद्यालय ने एक कर्मठ और जीवट शिक्षिका को खो दिया है, जिनकी कमी हमेशा खलेगी।

ब्यूरो रिपोर्ट, काला हीरा न्यूज़

Kala Hira
Author: Kala Hira

[posts_like_dislike id=post_id]

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय तबादला: मंत्रालय से सूची जारी, दीपिका के दो लेखापाल भी भेजे गए नई जगह

(कालाहीरा न्यूज) रायपुर/दीपका। छत्तीसगढ़ सरकार के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग (मंत्रालय) ने प्रदेश के नगर पालिका-निगमों में बड़े पैमाने पर