Home » ताजा खबरे » रामलला प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ: देवसरोवर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 201 शंखों की गूँज और 3100 दीपों से जगमगाया दीपका

रामलला प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ: देवसरोवर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 201 शंखों की गूँज और 3100 दीपों से जगमगाया दीपका

(कालाहीरा न्यूज)
दीपका(कालाहीरा न्यूज)।प्रगतिनगर स्थित देवसरोवर छठ तालाब परिसर में गुरुवार को भगवान श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ अत्यंत हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाई गई। टीम चरक धर्म संवाहक के तत्वावधान में आयोजित इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान में सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा, जिससे पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया।
शंखनाद और महाआरती से गुंजायमान हुआ परिसर
इस गरिमामयी आयोजन की शुरुआत 201 सनातनियों द्वारा किए गए सामूहिक शंखनाद से हुई। संध्या काल में 3100 दीपों के प्रज्वलन और भव्य महाआरती ने अलौकिक दृश्य प्रस्तुत किया। उज्जैन के महाकाल मंदिर की तर्ज पर हुए डमरू वादन और मनमोहक आतिशबाजी ने उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सामूहिक हनुमान चालीसा और हनुमत प्रार्थना के पाठ से वातावरण भक्तिमय हो गया।
“अपनी ताकत पहचानें और संगठित हों”: ठाकुर राम सिंह
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, सनातन धर्म ध्वजा रक्षक धर्म सेनानी ठाकुर राम सिंह ने अपने ओजस्वी संबोधन में हिंदुओं को जागृत होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा:

“सनातन केवल एक धर्म नहीं, बल्कि शाश्वत जीवन पद्धति है। जिस प्रकार हनुमान जी को जामवंत ने उनकी शक्ति याद दिलाई थी, आज हिंदुओं को भी अपनी पहचान और शक्ति को समझने की आवश्यकता है। यदि युवा पीढ़ी अपनी जड़ों से कट गई, तो संस्कृति कमजोर हो जाएगी।”

उन्होंने आगे कहा कि धर्म की रक्षा संगठन, संयम और त्याग से ही संभव है। आने वाली पीढ़ियों की सुरक्षा के लिए समाज को एकजुट होकर राष्ट्रहित में सजग रहना होगा।
प्रशासनिक और सामाजिक सहभागिता
दीपका महाप्रबंधक संजय मिश्रा ने आयोजन की सराहना करते हुए टीम चरक धर्म संवाहक को बधाई दी। कार्यक्रम में कारसेवक मिलन राम साहू समेत क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विशेष आकर्षण: रंगोली प्रतियोगिता 2026
SR एकेडमी द्वारा आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने ‘राम दरबार’ थीम पर अपनी कला का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल (सुशील तिवारी, हेमचंद सोनी, अविनाश यादव, आकाश साहू और भारती राठौर) ने विजेताओं की घोषणा की:स्थानविजेता का नामप्रथम (संयुक्त)फाल्गुनी श्रीवास एवं गीतिका कुंभकारद्वितीयपिंकी गुप्तातृतीयप्रिया मरावीइनका रहा विशेष योगदानकार्यक्रम को सफल बनाने में आचार्य दुर्गा स्वर्णकार, भोनेंद्र डहरवाल, अमित गुप्ता, संजय अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, महेश मित्तल, सोनू पांडे, अभिषेक सिंह, राजकुमार राठौर, आचार्य भागवत पाण्डेय, पार्षद आकाश साहू, हिमांशु देवांगन और अविनाश यादव की महती भूमिका रही। समिति के संरक्षक समाजसेवी रोहित राठौर और जन्मजय जायसवाल सहित टीम चरक धर्म संवाहक के सभी सदस्यों का सक्रिय योगदान रहा।

Kala Hira
Author: Kala Hira

[posts_like_dislike id=post_id]

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

गांव से राष्ट्र तक गौरव की गाथा डॉ.राजय कुमार बने देवांगन समाज के पहले संस्कृत पीएचडी

(कालाहीरा न्यूज़) ग्राम कछार से राष्ट्रीय गौरव: डॉ. राजय कुमार ने संस्कृत में पीएचडी हासिल कर किया देवांगन समाज का