रिपोर्ट: न्यूज़ डेस्क, कालाहीरा
दीपका (कलाहीरा न्यूज)। कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक प्रेमचंद पटेल का जन्मदिवस उनके निज ग्राम रेल डाबरी (उतरदा) और वर्कर्स क्लब गेवरा में भारी उत्साह व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के दिग्गज नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा।

कार्यकर्ताओं ने काटा केक, लंबी उम्र की कामना की
वर्कर्स क्लब गेवरा में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक केक काटकर अपने विधायक का जन्मदिन मनाया। उपस्थित जनसमूह ने विधायक के दीर्घायु होने और उनके उत्तम स्वास्थ्य की मंगल कामना की। इस दौरान पूरा परिसर जयघोष के नारों से गूंज उठा, जिससे उत्सव का माहौल और भी विशेष हो गया।
मुकेश जायसवाल ने साथियों संग किया अभिनंदन
झाबर के पूर्व उपसरपंच एवं दीपका मंडल के उपाध्यक्ष मुकेश जायसवाल ने अपने समर्थकों के साथ कार्यक्रम में शिरकत की। मुकेश जायसवाल और उनके साथियों ने विधायक प्रेमचंद पटेल को फूल-मालाओं से लाद दिया और उनका भव्य स्वागत कर अभिनंदन किया। उनके साथ राम शंकर उपाध्याय, कारू सिंह, और रवि खरवार सहित बड़ी संख्या में सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विधायक ने जताया आभार, विकास का दिया भरोसा
अपने संबोधन में विधायक प्रेमचंद पटेल भावुक नजर आए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं के स्नेह और सम्मान के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “जनता और कार्यकर्ताओं का यही प्रेम मेरी असली शक्ति है। आप सभी के सहयोग से कटघोरा क्षेत्र में विकास के कार्य निरंतर जारी रहेंगे और हम मिलकर क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करेंगे।”
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं के बीच भारी उत्साह देखा गया और सभी ने विधायक को आगामी भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।





