ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय तबादला: मंत्रालय से सूची जारी, दीपिका के दो लेखापाल भी भेजे गए नई जगह नशेड़ी दूल्हे को मंडप से खदेड़ा, फिर उसी के सिर सजा सेहरा: काला हीरा वेब न्यूज़ पोर्टल की सनसनीखेज स्पेशल रिपोर्ट! बड़ी खबर: अब पासपोर्ट बनवाना हुआ और भी महंगा, केंद्र सरकार ने 14 साल बाद बढ़ाए दाम; देखें नई रेट लिस्ट बड़ी खबर: अब पासपोर्ट बनवाना हुआ और भी महंगा, केंद्र सरकार ने 14 साल बाद बढ़ाए दाम; देखें नई रेट लिस्ट दीपका को मिली जनसुविधाओं की नई सौगात: पार्षद अरुणीश तिवारी ने वार्डों में लगाए कास्ट आयरन बेंच और व्हील डस्टबिन । कोरबा: DMF भर्ती में गुपचुप खेल का आरोप, जातिगत भेदभाव और बदसलूकी के मामले में उपसरपंच पहुंचीं कलेक्टर के दरबार।
Home » छत्तीसगढ » बिलासपुर » डॉ विजय कुमार का सेवानिवृत्ति पर हुआ सम्मान।

डॉ विजय कुमार का सेवानिवृत्ति पर हुआ सम्मान।

(कालाहीरा न्यूज़)

, ✍️मनोज महतो

दीपका।नेहरू शताब्दी चिकित्सालय गेवरा में पदस्थ डॉ विजय कुमार को सेवानिवृत्ति पर

क्षेत्रीय कार्यालय गेवरा एवं नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में डॉक्टर एवं चिकित्सालय स्टाफ की ओर से भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में गेवरा सीजीएम द्वारा शाल श्रीफल भेंट कर उन्हें सम्मानित किया एवं उनके सफल कार्यकाल के लिए उन्हें बधाइयां दी साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

डॉ विजय कुमार

  इधर नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में चिकित्सकों एवं अस्पताल के कर्मचारियों ने भव्य एवं गरिमामय वातावरण मे डॉ विजय कुमार को साल श्री फल एवं उपहार देकर सम्मानित किया इस दौरान नेहरू शताब्दी चिकित्सालय में विगत 10 वर्षों के उनके सफल कार्यकाल एवं उनकी सेवाओं के बारे में बखान किया गया।

विदाई समारोह मे उपस्थित चिकित्सालय स्टाफ

विदित हो डॉ विजय कुमार अपनी उत्कृष्ट सेवा भाव के चलते लोगों के दिल मे जगह बना लिए थे। उन्होंने कोल इण्डिया मे अपने सेवा काल का पूर्ण समय दिया।

मूलतः बिहार के पटना शहर के डॉ विजय कुमार की पहली पोस्टिंग बांकी मोंगरा चिकित्सालय मे हुआ था उसके पश्चात् उन्होंने कोरबा मेन हॉस्पिटल मे लम्बे समय तक अपनी सेवाएं दी उसके पश्चात् उनका स्थानांतरण नेहरू शताब्दी चिकित्सालय गेवरा हो गया जहां उन्होंने मरोजो को अनावश्यक दवाई न खाने की सलाह देते रहे और कम दवाइयों से उपचार करके लोगों के दिल मे जगह बना लिए।

कालाहीरा परिवार उनके सेवनिवृत्ति उपरांत स्वस्थ एवं सपरिवार की सकुशलता की कामना करती हैँ।

Kala Hira
Author: Kala Hira

[posts_like_dislike id=post_id]

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय तबादला: मंत्रालय से सूची जारी, दीपिका के दो लेखापाल भी भेजे गए नई जगह

(कालाहीरा न्यूज) रायपुर/दीपका। छत्तीसगढ़ सरकार के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग (मंत्रालय) ने प्रदेश के नगर पालिका-निगमों में बड़े पैमाने पर