ब्रेकिंग
कोयला मजदूर सभा के महामंत्री नाथूलाल पाण्डेय को श्रमायुक्त का नोटिस, 15 दिनों में मांगा जवाब  कोयला गिराने की रंजिश में मारपीट करने वाले बदमाशों को जेल; नौकरी से भी निकाला गया। कोयला गिराने की रंजिश में मारपीट करने वाले बदमाशों को जेल; नौकरी से भी निकाला गया गेवरा क्षेत्र में HMS कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न: सिद्धार्थ गौतम ने दिया संगठन सर्वोपरि का संदेश, कहा—”जरूरत पड़ी तो सबसे पहले मैं छोड़ूँगा पद” बड़ी खबर: कोल इंडिया के कर्मचारियों के खाते में आए ₹12,500, ड्रेस कोड लागू करने के लिए प्रबंधन ने जारी की भारी-भरकम राशि कोयला जगत में शोक की लहर: SECL के नवनियुक्त निदेशक अरुण कुमार त्यागी का सड़क हादसे में दुखद निधन
Home » ताजा खबरे » पत्नी से अफेयर का संदेह,रंजिश पर पति को मार डाला पड़ोसी ने।

पत्नी से अफेयर का संदेह,रंजिश पर पति को मार डाला पड़ोसी ने।

(कालाहीरा न्यूज)

कोरबा। जिले में तीन दिन पहले सामने आई संदिग्ध मौत की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पसान थाना क्षेत्र के ग्राम सेनहा में रहने वाले करण सिंह 32 वर्ष की मौत किसी हादसे में नहीं, बल्कि हत्या में हुई थी। पुलिस ने आरोपी बेचन सिंह 24 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
👉🏻ऐसे खुला राज
5 दिसंबर को करण सिंह संदिग्ध अवस्था में मृत पाया गया था। प्रारंभिक औपचारिकताओं के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। इसी दौरान फोरेंसिक टीम और पुलिस की संयुक्त जांच में पता चला कि करण की हत्या डंडे से की गई थी। पड़ोसी बेचन सिंह पर संदेह गहराया और पूछताछ में उसने पूरी घटना स्वीकार कर ली।
👉🏻क्यों हुई हत्या?
पसान थाना प्रभारी के अनुसार, करण सिंह को शक था कि उसकी पत्नी और बेचन सिंह के बीच प्रेम संबंध है। इसे लेकर दोनों के बीच पहले भी विवाद होते रहे थे। दो दिन पहले भी इसी बात पर दोनों में बहस हुई और गुस्से में बेचन सिंह ने डंडे से पीट-पीटकर करण की हत्या कर दी।
👉🏻शादी टूटने से बढ़ी रंजिश
जांच में यह भी सामने आया कि बेचन सिंह की शादी तय हो चुकी थी। लेकिन मृतक करण सिंह ने लड़की के परिजनों को फोन कर बताया कि बेचन का उसकी पत्नी से संबंध है। इसके बाद लड़की वालों ने शादी तोड़ दी। इससे बेचन सिंह और करण सिंह के बीच तनाव और बढ़ गया और अंततः 5 दिसंबर को विवाद हिंसक रूप ले बैठा। पुलिस ने हत्या के सभी साक्ष्य एकत्र कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Kala Hira
Author: Kala Hira

[posts_like_dislike id=post_id]

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

कोयला मजदूर सभा के महामंत्री नाथूलाल पाण्डेय को श्रमायुक्त का नोटिस, 15 दिनों में मांगा जवाब 

(कालाहीरा न्यूज) रायपुर/मनेंद्रगढ़/गेवरा दीपका: कोयला मजदूर सभा के महामंत्री नाथूलाल पाण्डेय की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। छत्तीसगढ़ श्रमायुक्त कार्यालय