ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय तबादला: मंत्रालय से सूची जारी, दीपिका के दो लेखापाल भी भेजे गए नई जगह नशेड़ी दूल्हे को मंडप से खदेड़ा, फिर उसी के सिर सजा सेहरा: काला हीरा वेब न्यूज़ पोर्टल की सनसनीखेज स्पेशल रिपोर्ट! बड़ी खबर: अब पासपोर्ट बनवाना हुआ और भी महंगा, केंद्र सरकार ने 14 साल बाद बढ़ाए दाम; देखें नई रेट लिस्ट बड़ी खबर: अब पासपोर्ट बनवाना हुआ और भी महंगा, केंद्र सरकार ने 14 साल बाद बढ़ाए दाम; देखें नई रेट लिस्ट दीपका को मिली जनसुविधाओं की नई सौगात: पार्षद अरुणीश तिवारी ने वार्डों में लगाए कास्ट आयरन बेंच और व्हील डस्टबिन । कोरबा: DMF भर्ती में गुपचुप खेल का आरोप, जातिगत भेदभाव और बदसलूकी के मामले में उपसरपंच पहुंचीं कलेक्टर के दरबार।
Home » छत्तीसगढ » बिलासपुर » डबल मर्डर: जवान बेटी और पत्नी को इस वजह से दी दर्दनाक मौत, कोर्ट ने सुनाई बड़ी सजा।

डबल मर्डर: जवान बेटी और पत्नी को इस वजह से दी दर्दनाक मौत, कोर्ट ने सुनाई बड़ी सजा।

(कालाहीरा न्यूज़)

रायपुर।राजधानी रायपुर में डबल मर्डर के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा कोर्ट ने सुनाई है। दोषी योगेश कुमार वर्मा को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। जिसने अपनी पत्नी और बेटी की गला रेतकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।

बता दें कि पिछले साल यानि 20 may 2024 को खरोरा के घिवरा गांव में मां-बेटी की हत्या हुई थी। चरित्र संदेह के चलते अपनी पत्नी और बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी थी। 13 गवाहों की गवाही के बाद दोषी करार दिया गया है। यह खरोरा थाना इलाके का मामला है। एट्रोसिटी के स्पेशल जज पकंज कुमार सिन्हा की कोर्ट ने सजा सुनाई है।

  खरोरा के घिवरा गांव में मां-बेटी की हत्या
राजधानी से लगे खरोरा के घिवरा गांव में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई थी। गांव में रहने वाले एक पति ने अपनी पत्नी और बेटी की हत्या कर दी जिससे गांव में दहशत का माहौल था। पुलिस के मुताबिक आरोपी पति योगेश वर्मा अपनी पत्नी जानकी और छोटी बेटी लवली समेत अपने बेटे विवेक कुमार वर्मा के साथ रहता था और नशे का आदी था।

आरोपी अपनी पत्नी और बेटी के चरित्र पर शक करता था। इसी बात पर आये दिन घर में विवाद होता रहता था।

पड़ोसियों के मुताबिक इस दिन भी देर शाम को आरोपी योगेश वर्मा नशे में घर पहुंचा और घर में जमकर विवाद करने लगा जिसकी आवाज घर के बाहर तक आई। आरोपी के बेटे विवेक के मुताबिक सोमवार को वह अपने मामा के साथ रायपुर गया हुआ था और दिन में ही वापस गांव आकर मामा के ही घर खाना खाकर सो गया था। देर शाम को जब अपने घर पहुंचा तो दरवाजा खटखटाने पर जब किसी ने दरवाजा नहीं खोला तो अपने मामा को बुलवाकर अपने घर की छत पर चढ़कर देखा। उसकी मां जानकी वर्मा जिसके गले पर एक गमछा बंधा हुआ था और वो कमरे में मृत पड़ी थी जिससे गला घोंटकर हत्या करना प्रतीत होता है। उसके बाद वो अपनी बहन के कमरे में जाकर देखा तो वहां खून से लथपथ उसकी 19 साल की बहन पड़ी मिली जबकि घर से उसके पिता गायब मिले।

वारदात की सूचना पुलिस को दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरूआती जांच के बाद घर को सीलकर दिया और आरोपी पति की तलाश की शुरू की। इस खोजबीन में आरोपी योगेश को खरोरा-तिल्दा मार्ग से गिरफ्तार किया गया।  आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने ही अपनी पत्नी और अपनी छोटी बेटी की हत्या की है।

(साभार ibc)

Kala Hira
Author: Kala Hira

[posts_like_dislike id=post_id]

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय तबादला: मंत्रालय से सूची जारी, दीपिका के दो लेखापाल भी भेजे गए नई जगह

(कालाहीरा न्यूज) रायपुर/दीपका। छत्तीसगढ़ सरकार के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग (मंत्रालय) ने प्रदेश के नगर पालिका-निगमों में बड़े पैमाने पर