ब्रेकिंग
देशप्रेम के रंग में रंगा गेवरा-दीपका, CISF ने निकाली भव्य तिरंगा रैली वाराणसी में गूंजा कलचुरी समाज का शक्ति प्रदर्शन: 91वें स्थापना दिवस पर राजनीतिक भागीदारी की बुलंद मांग, छत्तीसगढ़ इकाई के कार्यों की देशभर में सराहना खाकी का खौफ: बैंक में सेंधमारी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश, हरियाणा से खींच लाई कोरबा पुलिस! सियासत की नई शुरुआत से पहले याद आए बुगल दुबे, दीपका में नवनियुक्त एल्डरमैनों का धमाकेदार आगाज!’ संपादकीय: गुरु पूर्णिमा पर विशेष विचार — क्या हम कर पा रहे हैं राष्ट्र निर्माताओं का सम्मान? निजी स्कूलों की मनमानी पर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का प्रहार, शिकायत के बाद शिक्षा विभाग ने गठित की जांच टीम
Home » छत्तीसगढ » बिलासपुर » टायर दुकान के पीछे मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्त नहीं।

टायर दुकान के पीछे मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्त नहीं।

(कालाहीरा न्यूज़ )

कोरबा।कोरबा शहर के सतनाम नगर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक टायर दुकान के पीछे बने आंगन से एक अज्ञात युवक का शव दिखा। दुकान के पीछे पड़े टायरों के ढेर के बीच अज्ञात युवक की लाश दिखाई देने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने जांच उपरान्त जानकारी देते हुए बताया की मृतक की उम्र लगभग 25 से 35 वर्ष के बीच प्रतीत होती है। युवक सांवले (गेहुँए) रंग का है। बरामदगी के समय उसके शरीर पर कोई ऊपरी कपड़ा नहीं था और उसने नीले रंग का लोअर पहना हुआ था। मृतक की दाढ़ी और काले बाल धूल-मिट्टी से सने हुए थे, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि शव वहां कई घंटों पहले से मौजूद था।
सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि अभी तक मृतक की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है। आसपास के क्षेत्र में पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच सभी बिंदुओं पर जारी है।

Kala Hira
Author: Kala Hira

[posts_like_dislike id=post_id]

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

देशप्रेम के रंग में रंगा गेवरा-दीपका, CISF ने निकाली भव्य तिरंगा रैली

(कालाहीरा न्यूज़) गेवरा/बिलासपुर। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की एसईसीएल बिलासपुर इकाई ने गेवरा