इलेक्ट्रीशियन की मौत :गेवरा प्रोजेक्ट गेट को देर रात तक घेर रखा ग्रामीणों ने, रात एक बजे शुरू हुआ रात्रि पाली, उत्पादन पर पड़ा प्रभाव।

(कालाहीरा न्यूज़)

गेवरा-दीपका। एसईसीएल गेवरा परियोजना में एक निजी कंपनी में कार्यरत इलेक्ट्रिशियन की करंट लगने से हुई मौत के बाद परिजनों और ग्राम वासियों ने मुआवजा की मांग को लेकर गेवरा परियोजना के मुख्य द्वार को देर रात तक घेर रखा जिससे रात्रि पाली ड्यूटी जाने वाले कर्मचारी 3 घंटे तक गेट पर ही इंतजार करते रहे और प्रबंधन पुलिस प्रशासन और ग्रामीण के बीचवार्ता  चलती रहीं।

काफी खींचतान और जद्दोजहद क़े बाद देर रात परिजन राजी हुवे।
परिजनों की मांग थी कि कंपनसेशन की राशि बढ़ाई जाए इधर प्रबंधन ने भी नियोजित कंपनी क़े तरफ से 15 लाख दिलाने की घोषणा कर दी थी और इसका चेक आज सुबह देने की बात कही थी लेकिन ग्रामीण और परिजन लगातार मौजा राशि बढ़ाने दबाव बना रहे थे दीपका पुलिस मौके की नजाकत को भाप चुकी थी और उसने पहल करते हुवे लगातार मुआवजा राशि बढ़ाने प्रबंधन पर दबाव डालते रहे अंततः प्रबंधन में 15 लाख के जगह 16 लाख राशि दिलाने पर सहमत हुई उक्त राशि के अलावा लगभग 14 लाख रुपए मृतक क़े परिजन को प्रबंधन लेबर कोर्ट  माध्यम से प्रदान करेंगी।
उक्त काफी खींचतान और जद्दोजहद क़े बाद देर रात परिजन राजी हुवे।
परिजनों की मांग थी कि कंपनसेशन की राशि बढ़ाई जाए इधर प्रबंधन ने भी नियोजित कंपनी क़े तरफ से 15 लाख दिलाने की घोषणा कर दी थी और इसका चेक आज सुबह देने की बात कही थी लेकिन ग्रामीण और परिजन लगातार मौजा राशि बढ़ाने दबाव बना रहे थे दीपका पुलिस मौके की नजाकत को भाप चुकी थी और उसने पहल करते हुवे लगातार मुआवजा राशि बढ़ाने प्रबंधन पर दबाव डालते रहे अंततः प्रबंधन में 15 लाख के जगह 16 लाख राशि दिलाने पर सहमत हुई उक्त राशि के अलावा लगभग 14 लाख रुपए मृतक क़े परिजन को  और मिलेगा। साथ ही मृतक के परिवार के एक सदस्य को निजी कंपनी में योग्यता अनुसार नौकरी देने की बात पर सहमति बनी और प्रबंधन के लिखित आश्वासन के बाद रात्रि 1:00 बजे ग्रामीणों ने गेवरा परियोजना के मुख्य द्वार को खोला जिसे सैकड़ो की संख्या में रात्रि पाली के कर्मचारी अपने कार्य स्थल को रवाना हुए जो पिछले 3 घंटे से ड्यूटी जाने क़े लिए गेट पर भीड़ हटने का इंतजार कर रहे थे। उल्लेखनीय बात यह थी कि एस एस ई सीएल के अधिकारियों ने पूरी संजीदगी से ग्रामीणों की बात सुनी और सहानुभूति पूर्वक निर्णय लिया दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू, निरीक्षक जितेश सिंह और ए एस आई खगेश राठौर ने पूरे मामले को जिस ढंग से हल किया है उसकी सर्वत्र प्रशंसा हो रहीं है। उल्लेखनीय बात यह रहेगी इस मामले में दोनों पक्ष संतुष्ट दिखा।

Kala Hira
Author: Kala Hira

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *