आटा चक्की चलाने वाले सोनम रघुवंशी के पिता कैसे बने करोड़पति? कमाई इतनी कि रिश्तेदारों के नाम पर भी अकाउंट

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या में पत्नी सोनम रघुवंशी का नाम सामने आ रहा है। सोनम के पिता ने आटा चक्की से शुरुआत की थी, फिर प्लाईवुड कारोबार में उतरे। परिवार पर हवाला कारोबार के आरोप लग रहे हैं, जिसकी जांच की मांग की जा रही है।

आटा चक्की से की थी बिजनेस की शुरुआत

सोनम के परिवार की बात करें तो उनके पिता ने कभी आटा चक्की से शुरुआत की थी। बाद में उन्होंने प्लाईवुड के कारोबार में कदम रखा और करोड़ों का साम्राज्य खड़ा कर दिया। अब इस परिवार पर हवाला कारोबार के आरोप लग रहे हैं। मृतक राजा के परिवार वाले इस मामले की जांच की मांग कर रहे हैं।


इंदौर के गोविंद नगर में रहता है सोनम का परिवार

सोनम के पिता, देवी सिंह रघुवंशी, मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। वे इंदौर के गोविंद नगर में रहने आए थे। शुरुआत में उन्होंने आटा चक्की से अपना काम शुरू किया। फिर, किसी जान-पहचान वाले के जरिए वे प्लाईवुड के कारोबार में आए। हालांकि, शुरुआत में उन्हें सफलता नहीं मिली और उन्हें काफी नुकसान हुआ।

Kala Hira
Author: Kala Hira

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *