ब्रेकिंग
शिबू सोरेन को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गंगाराम अस्पताल पहुंच कर दी श्रद्धांजलि अब फ्री नहीं रहेगा UPI पेमेंट.! हर ट्रांजैक्शन पर लगेगा चार्ज, जानिए कितना देना होगा..? छ.ग.की युवती का न्यूड वीडियो बनाकर फेसबुक पर डाला:दिल्ली के युवक ने इंस्टाग्राम से फंसाया, ब्लैकमेल कर मांगे 1 लाख, नहीं देने पर वायरल किया। प्राइवेट स्कूलों में पढ़ा सकेंगे निजी प्रकाशकों की किताबें, हाई कोर्ट ने सरकारी आदेश किया खारिज। जेल से भागे 4 कैदी, चारों पर रेप और POCSO का मुकदमा चल रहा था। पति की मारपीट और प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने हसदेव नदी में लगाई छलांग।
Home » छत्तीसगढ » बिलासपुर » भाभी ने संबंध बनाने से किया इनकार, तो देवर ने खाट में बांध कर किया बड़ा कांड

भाभी ने संबंध बनाने से किया इनकार, तो देवर ने खाट में बांध कर किया बड़ा कांड

मृतका करीब 8 साल पहले अपने पति और बच्चों को लेकर मायके में रहने लगी। जहां पर उन्होंने अपना मकान भी बना लिया। साल भर पहले रामलाल की सड़क हादसे में मौत हो गई। इसके बाद महिला अपने बच्चों के साथ रहती थी।

(कालाहीरा न्यूज़)

बिलासपुर।देवर ने खुद के साथ अवैध संबंध बनाने से मना करने पर भाभी की हत्या कर दी। मृतका की लाश खाट पर बंधी हुई मिली। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी देवर ने अपनी बेटी को कॉल कर कहा कि, तुम्हारी बड़ी मां ने गलत किया। इसलिए उसकी हत्या कर दी। अब वो खुद आत्महत्या कर लेगा। घटना सीपत थाना इलाके की है। इधर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ कर कार्रवाई में जुटी हुई है।
जानकारी के मुताबिक सीपत क्षेत्र के ग्राम खैरा में रहने वाली राजकुमारी बर्मन की शादी तेलसरा में रहने वाले रामलाल बर्मन से हुई थी। मृतका करीब 8 साल पहले अपने पति और बच्चों को लेकर मायके में रहने लगी। जहां पर उन्होंने अपना मकान भी बना लिया। साल भर पहले रामलाल की सड़क हादसे में मौत हो गई। इसके बाद महिला अपने बच्चों के साथ रहती थी।
शुक्रवार को महिला का देवर संजय बृजवासी उनके घर आया था। दोपहर को बच्चे स्कूल चले गए। तब उनका चाचा घर पर ही था। बच्चे स्कूल से घर आए, तो देखा कि उनकी मां का शव खाट पर बंधा हुआ था। उसके गले में गमछा बंधा था। बच्चों ने आसपास के लोगों के साथ घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची सीपत पुलिस ने जानकारी जुटाई, तो पता चला कि संजय ने अपनी बेटी को फोन कर कहा, कि तुम्हारी बड़ी मां ने गलत किया था। इसके कारण उसकी हत्या कर दी है। उसने खुद आत्महत्या करने की बात कहते हुए तलाश नहीं करने कहा।
महिला की हत्या के बाद आरोपी संजय ने अपने एक दोस्त को भी कॉल किया था। उसने दोस्त से कहा कि वह उससे आखिरी बार बात कर रहा है। इसके बाद उसके पास कोई काल नहीं आएगा। बाद में संदेही का फोन बंद आने लगा। इधर पुलिस ने आरोपी के कॉल डिटेल के आधार पर उसे चकरभाठा से हिरासत में लिया, और पूछताछ की तो उसने बताया, कि उसने अपने भाभी को दूसरे से अवैध सम्बन्ध बनाने से मना कर अपने साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया। ऐसा करने से मना करने पर उसकी हत्या कर दी।
Kala Hira
Author: Kala Hira

[posts_like_dislike id=post_id]

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

शिबू सोरेन को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गंगाराम अस्पताल पहुंच कर दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। भारत के पूर्व केंद्रीय मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के संस्थापक शिबू सोरेन का लंबी बीमारी के बाद