ब्रेकिंग
दीपका की बहू राखी सिंह ने बिलासपुर में गाड़ा सफलता का झंडा, 40 प्रतिभागियों को पछाड़कर जीता ‘ब्राइडल कॉम्पिटिशन’ का ताज छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय तबादला: मंत्रालय से सूची जारी, दीपिका के दो लेखापाल भी भेजे गए नई जगह नशेड़ी दूल्हे को मंडप से खदेड़ा, फिर उसी के सिर सजा सेहरा: काला हीरा वेब न्यूज़ पोर्टल की सनसनीखेज स्पेशल रिपोर्ट! बड़ी खबर: अब पासपोर्ट बनवाना हुआ और भी महंगा, केंद्र सरकार ने 14 साल बाद बढ़ाए दाम; देखें नई रेट लिस्ट बड़ी खबर: अब पासपोर्ट बनवाना हुआ और भी महंगा, केंद्र सरकार ने 14 साल बाद बढ़ाए दाम; देखें नई रेट लिस्ट दीपका को मिली जनसुविधाओं की नई सौगात: पार्षद अरुणीश तिवारी ने वार्डों में लगाए कास्ट आयरन बेंच और व्हील डस्टबिन ।
Home » छत्तीसगढ » बिलासपुर » रेलवे की महिला अफसर ने की खुदकुशी, सीनियर पर प्रताड़ना का आरोप

रेलवे की महिला अफसर ने की खुदकुशी, सीनियर पर प्रताड़ना का आरोप

(कालाहीरा न्यूज)

बिलासपुर। बिलासपुर में शनिवार शाम को रेलवे की महिला अधिकारी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने महिला अधिकारी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। इस मामले में रेलवे के सीनियर अधिकारी पर प्रताड़ना का आरोप लग रहा है। हालांकि ऐसा सोशल मीडिया पर चल रहा है। घटना तोरवा थाना क्षेत्र के एनई (NE) कॉलोनी की है।

जानकारी के मुताबिक, रेलवे के कमर्शियल विभाग में इंस्पेक्टर विनीता साहनी (37) शनिवार को अपनी 8 साल की बेटी के साथ घर पर अकेली थी। पति जिम संचालक है, जो अपने काम पर गए हुए थे। दोपहर में बेटी दूसरे कमरे में खेल रही थी। इसी बीच विनीता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बेटी जब शाम को अपनी मां को ढूंढ़ते हुए कमरे में पहुंची, तो उसे फांसी के फंदे पर लटका हुआ देख घबरा गई। उसने फौरन पड़ोसियों को बुलाया। पड़ोसियों ने महिला को फांसी के फंदे से उतारकर रेलवे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाते ही पति के साथ ही तोरवा थाना पुलिस भी रेलवे अस्पताल पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

राष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग प्लेयर विनीता साहनी की स्पोर्ट्स कोटा में बिलासपुर रेलवे जोन में नियुक्ति हुई थी। वह मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली थी। पूछताछ में पति ने बताया कि विनीता सुबह कंधे का एक्स-रे कराने रेलवे अस्पताल गई थी। उसे गिरने से कोहनी और कंधे में चोट आई थी। एक्सरे कराने के बाद वह घर चली गई। बच्चे को नाश्ता कराने के बाद घर पर ही थी। शाम को उसकी आत्महत्या की खबर मिली। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी सामने आया है, जिसमें रेलवे के अधिकारी की प्रताड़ना से तंग आकर विनीता के सुसाइड की बात कही जा रही है। प्रताड़ना का आरोप एक सीनियर अधिकारी पर लगा है। इधर, अब तक इस मामले में रेलवे अधिकारियों का कोई बयान सामने नहीं आया है।

हालांकि जानकारी के मुताबिक,मृतिका रेलवे मजदूर कांग्रेस यूनियन में महिला पदाधिकारी भी थी। वो लंबे समय से परेशान चल रही थी। डिवीजन कार्यालय में उनसे सारे काम छीन लिए गए थे। रेल अफसर ने उनके नीचे से ग्रुप डी स्टाफ तक हटा लिए थे। कुछ दिनों पहले उनकी नाइट ड्यूटी भी ऑफिस में लगाई गई थी। अफसर विनीता से इतने नाराज थे कि उनका ट्रांसफर करने की भी बात कही थी।

Kala Hira
Author: Kala Hira

[posts_like_dislike id=post_id]

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

दीपका की बहू राखी सिंह ने बिलासपुर में गाड़ा सफलता का झंडा, 40 प्रतिभागियों को पछाड़कर जीता ‘ब्राइडल कॉम्पिटिशन’ का ताज

दीपका/बिलासपुर (कालाहीरा न्यूज)। न्यायधानी बिलासपुर के होटल एम्पोरर पैराडाइस में आयोजित भव्य ‘ब्राइडल कॉम्पिटिशन’ में दीपका की बेटी और बहू