दिलीप सिंह बने दीपका ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष।

(कालाहीरा न्यूज)

दीपका। वरिष्ट कांग्रेस नेता एवं नगर पालिका परिषद दीपका के पूर्व प्रतिपक्ष नेता रहे दिलीप सिंह को जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप जायसवाल ने दीपका ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उक्त नियुक्ति प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के आदेशानुसार किया गया है।

दिलीप सिंह के अध्यक्ष बनने पर कांग्रेसियों में जबरजस्त उत्साह का माहौल है।इससे पहले इस पद पर कुछ दिन पहले ही रामकुमार कंवर को नियुक्त किया गया था ।
इस नियुक्ति को लोकसभा चुनाव को देखते हुए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।बहरहाल दीपका क्षेत्र के कांग्रेसियों ने इस नियुक्ति पर खुशी जाहिर की है।

Kala Hira
Author: Kala Hira

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *