ब्रेकिंग
आम जनता को बड़ी राहत! शादी सीजन में 1740 रुपये सस्ता हुआ सोना, जानें आज क्या है एक तोला गोल्ड का नया रेट? अधिवक्ता संघ अध्यक्ष पद पर गणेश कुलदीप की फिर जीत, लगातार दूसरी बार बने अध्यक्ष। दीपका: भीषण गर्मी में मारवाड़ी युवा मंच की अनूठी ‘जल सेवा’, एकादशी पर राहगीरों को पिलाया ठंडा शरबत और बांटा प्रसाद अग्निवीर बनने का सपना होगा सच! लिखित परीक्षा की तारीखें आईं सामने, तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग भी शुरू कोरबा: टायर गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, ट्रांसफार्मर से भड़की थी चिंगारी बिलासपुर में ‘चुपचाप’ उतरा तेंदुलकर परिवार: गांव की चौपाल से अस्पताल तक 24 घंटे की हलचल, शहर को भनक तक नहीं।
Home » ताजा खबरे » जिन लोगों ने धोखा दिया, उन पर होगी कार्रवाई,मस्कट में बंधक दीपिका जोगी मुक्त

जिन लोगों ने धोखा दिया, उन पर होगी कार्रवाई,मस्कट में बंधक दीपिका जोगी मुक्त

( कालाहीरा न्यूज )

रायपुर। दुर्ग जिले की दीपिका जोगी के मस्कट में बंधक होने का मामला छत्तीसगढ़ सरकार के समक्ष प्रस्तुत होने के बाद प्रदेश के गृहमंत्री और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने स्वत: पहल करते हुए पुलिस को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

मस्कट में बंधक बनाई गई खुर्सीपार निवासी जोगी दीपिका के मामले में ओमान स्थित इंडियन एम्बैसी से उप मुख्यमंत्री शर्मा ने लगातार संपर्क किया। इसके बाद त्वरित की गई कार्रवाई के पश्चात दीपिका को सुरक्षित एम्बैसी लाया गया। ओमान में इंडियन एम्बैसडर से उपमुख्यमंत्री लगातार संपर्क में रहे। विधानसभा से भी वे लगातार इस मामले पर अपडेट लेते रहे।

गौरतलब है कि दुर्ग जिले के रहने वाले मुकेश जोगी ने पुलिस को आवेदन दिया कि उनकी पत्नी खुर्सीपार निवासी दीपिका को घरेलू काम दिलाने के बहाने हैदराबाद निवासी अब्दुल्ला नामक व्यक्ति ने ओमान देश की राजधानी मस्कट में हाफिजा के घर गत वर्ष मई 2023 में भेजा था जहां जोगी दीपिका को बंधक बनाकर रखा गया था तथा दीपिका का पासपोर्ट, वीजा संबंधित सारे दस्तावेज़ भी रख लिए गए थे तथा उसे भारत वापस भेजने रकम की भी मांग की जा रही थी।

इस मामले में दीपका परिजनों और शुभचिंतकों ने अब राहत की सांस ली है। उम्मीद की जा रही है कि छत्तीसगढ़ सरकार की मदद से दीपिका जल्द ही भारत लौट जाएगी। हालांकि उसे बंधक बनाये जाने के मामले में मस्कट के प्रशासन ने क्या कार्यवाही की इस की जानकारी नहीं मिल सकी है।

Kala Hira
Author: Kala Hira

[posts_like_dislike id=post_id]

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

आम जनता को बड़ी राहत! शादी सीजन में 1740 रुपये सस्ता हुआ सोना, जानें आज क्या है एक तोला गोल्ड का नया रेट?

(कालाहीरा न्यूज़) शुक्रवार 24 अप्रैल को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के दाम 200 रुपये घटे। जबकि चांदी 3,000 रुपये