विधायक के खिलाफ़ भड़का आक्रोश , पीड़िता सहित सैंकड़ो महिकाये थाना पहुँची, फफक फफक कर रोने लगी महिला ,

(कालाहीरा न्यूज )

जशपुर। रविवार को कुनकुरी विधायक यू डी मिंज द्वारा बीजेपी के महिला कार्यकर्ता के साथकी गयी अभद्रता के विरोध में भाजपा ने मोर्चा खोल दिया। इस घटना के विरोध में आज बीजेपी के सैंकड़ों महिलाओं और कार्यकर्ताओं ने कुनकुरी थाने का घेराव किया गया। इस दौरान पीड़िता मंजू भगत ने रविवार को हुई घटना के बारे में मीडिया को पूरे विस्तार से बताया। महिला मीडिया से बात करते करते फफक फफक कर रोने लगी ।

उंसने रोते हुए मीडिया को बताया कि विधायक मिंज के इस हरकत से वह ओर उसके पूरे परिवार केलोग डरे हुए हैं

इस मामले कांग्रेस विधायक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने को लेकर भाजपा थाने के सामने काफी देर तक अड़ी रही ।इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता विधायक मिंज को गुंडा बदमाश बताते रहे ।

Kala Hira
Author: Kala Hira

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *