महतारी वंदन के फॉर्म के बाद अब BJP नेताओं का फोटो वाला कैलेंडर भी जब्त.. FST की टीम की बड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन के लिए मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है भाजपा की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही है। बीजेपी के कई नेताओं को पहले ही महतारी वंदन योजना के तहत फॉर्म भराये जाने को लेकर आयोग का नोटिस पहुंच चुका है तो वही अब नेताओं का फोटोयुक्त कैलेण्डर भी जब्त किया गया है। ऐसे कैलेण्डर की संख्या करीब 5 हजार है जो जब्त किया गया है। यह कार्रवाई एफएसटी की टीम के द्वारा की गई है।दरअसल टीम ने जाँच के दौरान एक स्कॉर्पियों की तलाशी ली जिसमें करीब 5 हजार कैलेण्डर लोड थे। इस कैलेण्डर में भाजपा नेताओं का फोटो छापा हुआ था। जिस शख्स के पास से सामान की जब्ती हुई है वह महाराष्ट्र का रहने वाला बताया जा रहा है। वह यह कैलेंडर रायगढ़ लेकर जा रहा था। पूरी कार्रवाई जांजगीर जिले के अकलतरा के अर्जुनी चौक के पास सामने आई है।

 

Kala Hira
Author: Kala Hira

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *