ब्रेकिंग
अधिवक्ता संघ अध्यक्ष पद पर गणेश कुलदीप की फिर जीत, लगातार दूसरी बार बने अध्यक्ष। दीपका: भीषण गर्मी में मारवाड़ी युवा मंच की अनूठी ‘जल सेवा’, एकादशी पर राहगीरों को पिलाया ठंडा शरबत और बांटा प्रसाद अग्निवीर बनने का सपना होगा सच! लिखित परीक्षा की तारीखें आईं सामने, तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग भी शुरू कोरबा: टायर गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, ट्रांसफार्मर से भड़की थी चिंगारी बिलासपुर में ‘चुपचाप’ उतरा तेंदुलकर परिवार: गांव की चौपाल से अस्पताल तक 24 घंटे की हलचल, शहर को भनक तक नहीं। वर्दी की गरिमा से खिलवाड़: रील बनाना आरक्षक को पड़ा भारी, बिलासपुर SSP रजनेश सिंह ने किया लाइन अटैच
Home » ताजा खबरे » कटघोरा विधानसभा से नहीं लड़ेंगे चुनाव : अमित जोगी

कटघोरा विधानसभा से नहीं लड़ेंगे चुनाव : अमित जोगी

(कालाहीरा न्यूज )

कोरबा । छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के विषय में कुछ दिनों से कटघोरा विधानसभा से चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन अमित जोगी ने सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है। उनका कहना है कि वे कटघोरा विधानसभा से चुनाव नहीं लड़ेंगे। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी का कहना है कि विधानसभा चुनाव में प्रचार का जिम्मा उन पर है। ऐसे में अगर वो कटघोरा विधानसभा से चुनाव लड़ते हैं तो बाकी क्षेत्रों का दौरा वे नहीं कर सकेंगे।
यही कारण है कि अमित जोगी का कहना है कि वह कटघोरा क्षेत्र के लोगों के हर कार्य में सहयोग करेंगे और उन्हें आशा है कि कटघोरा विधानसभा के लोग उन्हें और उनकी पार्टी को आने वाले समय में भी वैसा ही स्नेह देंगे जैसा अभी तक देते रहे हैं।

Kala Hira
Author: Kala Hira

[posts_like_dislike id=post_id]

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines