ज्योति नंद बने कटघोरा विधानसभा के भाजपा चुनाव संचालक

(कालाहीरा न्यूज )

कोरबा । भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने विधानसभा चुनाव 2023 के द्वितीय चरण हेतु चुनाव संचालकों की नियुक्ति की है। 17 विधानसभाओं के लिए चुनाव संचालक व सह संचालक घोषित किए गए हैं जिनमें कटघोरा विधानसभा के लिए ज्योतिनंद दुबे चुनाव संचालक बनाए गए हैं। श्री दुबे को एक बार फिर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। ज्ञात हो कि कटघोरा विधानसभा से भाजपा ने प्रेमचंद पटेल को प्रत्याशी घोषित किया है और वे लगातार क्षेत्रों के जनसंपर्क पर हैं। पाली-तानाखार विधानसभा के लिए राजेश चतुर्वेदी संचालक व देवी सिंह टेकाम सह संचालक होंगे। कोरबा विधानसभा के लिए अशोक चावलानी होंगे।

Kala Hira
Author: Kala Hira

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *