ब्रेकिंग
अधिवक्ता संघ अध्यक्ष पद पर गणेश कुलदीप की फिर जीत, लगातार दूसरी बार बने अध्यक्ष। दीपका: भीषण गर्मी में मारवाड़ी युवा मंच की अनूठी ‘जल सेवा’, एकादशी पर राहगीरों को पिलाया ठंडा शरबत और बांटा प्रसाद अग्निवीर बनने का सपना होगा सच! लिखित परीक्षा की तारीखें आईं सामने, तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग भी शुरू कोरबा: टायर गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, ट्रांसफार्मर से भड़की थी चिंगारी बिलासपुर में ‘चुपचाप’ उतरा तेंदुलकर परिवार: गांव की चौपाल से अस्पताल तक 24 घंटे की हलचल, शहर को भनक तक नहीं। वर्दी की गरिमा से खिलवाड़: रील बनाना आरक्षक को पड़ा भारी, बिलासपुर SSP रजनेश सिंह ने किया लाइन अटैच
Home » ताजा खबरे » आखिर बज ही गया कांग्रेस में बगावत का बिगुल, पूर्व विधायक श्यामलाल कंवर ने समर्थकों के साथ की प्रत्याशी बदलने की मांग, लिखा हाई कमान को पत्र

आखिर बज ही गया कांग्रेस में बगावत का बिगुल, पूर्व विधायक श्यामलाल कंवर ने समर्थकों के साथ की प्रत्याशी बदलने की मांग, लिखा हाई कमान को पत्र

(कालाहीरा न्यूज)

✍🏻महेंद्र महतो

कोरबा (बरपाली)।आज दोपहर को रामपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक श्यामलाल कंवर ने अपने भैंसमा स्थित आवास में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की। बैठक में रामपुर विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
रामपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने फूल सिंह राठिया को प्रत्याशी के रूप में मैदान उतारने का निर्णय लिया है। जिससे नाराज पूर्व विधायक श्यामलाल ने अपने आवास में आज गुरुवार को बैठक आयोजित किया। जिसमें सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ रामपुर के प्रत्याशी फूल सिंह राठिया को बदलने की मांग करते हुए नारेबाजी की गई। श्यामलाल कंवर ने हाई कमान को एक पत्र लिखकर रामपुर के प्रत्याशी को बदलने की मांग की है जिसमें श्यामलाल के साथ उनके सैकड़ों समर्थकों ने हस्ताक्षर किये हैं। उनका कहना है अगर रामपुर से प्रत्याशी को नहीं बदला गया तो आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

Kala Hira
Author: Kala Hira

[posts_like_dislike id=post_id]

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines