कांग्रेस:कटघोरा विधानसभा क्षेत्र में भी बगावत,अजय जायसवाल लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव।

(कालाहीरा न्यूज )

कोरबा।छत्तीसगढ़ में प्रत्याशी चयन के बाद विरोध की शुरुवात हो गई है कोरबा जिले में रामपुर विधान सभा क्षेत्र में श्यामलाल कंवर ने बगावत बिगुल फूंक दिया है वही आज अपने सैकड़ों समर्थको के साथ पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय जायसवाल ने कटघोरा सामान्य सीट से पुनः आदिवासी वर्ग को प्रत्याशी बनाए जाने से नाराजगी व्यक्त करते हुवे कटघोरा विधान सभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लडने की घोषणा की है।राजनीतिक गलियारों में अजय जायसवाल का चुनाव लडना भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टी के लिए मुसीबत बन सकती है आज ही अमित जोगी ने भी कटघोरा विधान सभा से चुनाव लडने की घोषणा की है,इधर छत्तीसगढ़ क्रांति सेना भी अपना प्रत्याशी उतारेगी ऐसे हालात में सभी प्रत्याशियों के लिए अजय जायसवाल मुसीबत बन सकते है।

 

Kala Hira
Author: Kala Hira

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *