दीपका। एसीबी पावर प्लांट कसईपाली चाकाबूड़ा में बीती रात प्लांटन का बायलर फटने से पांच कर्मचारियों के झुलसने की खबर मिली है।
बताया जा रहा है कि रात को कसई पाली दीपका स्थित 270 मेगावाट पावर प्लांट में अचानक बायलर फट जाने से पांच कर्मचारियों गंभीर रूप से झुलस गए जिनमें से तीन कामगारों को कोरबा के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। अन्य दो लोगो का पता नही चल पा रहा है कि उनका इलाज किस अस्पताल में चल रहा है।





