दीपका। कॉलोनी का रास्ता खुलवाने सैकड़ों की संख्या में जुटे जनमानस।

(कालाहीरा न्यूज)

गौरव पथ बंद कराने चल रहे आंदोलन के दौरान प्रशासन ने गौरव पथ तो बंद नहीं कराया उल्टा आम रास्ता ही बंद करा दिया जिस रास्ते से आमं जनता स्कूल आनेजाने वाले बच्चे आवागमन करते हैं उस रास्ते को प्रशासन द्वारा बंद करने का जल्दबाजी में लिया गया निर्णय लोगो के लिए मुसीबत बन गया।

दो दिन में ही लोग भारी परेशान हो गए हर वर्ग के लोग इसके विरोध में उतर आए है। इसी कड़ी में आज सोमवारी बाजार दीपका में व्यापारी संघ दीपका ने आपातकालीन बैठक आयोजित कर बंद किए गए रास्ते को दो पहिया वाहन आनेजाने के लिए खोलने की मांग करतें हुवे जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में आंदोलन की रणनीति बनी है।

बैठक में उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष संतोषी दीवान को उपस्थित लोगो ने रास्ता खुलवाने की जिम्मेदारी सौंपी है। उपस्थित लोगो का कहना था कि हम नगर पालिका अध्यक्ष को रास्ता खुलवाने की जिम्मेदारी सौंप रहे है।

और उनकी अगुवाई में जहा जाने पड़ेगा जायेंगे। इस दौरान उपस्थित कुछ सदस्यों ने गौरव पथ को भी बंद कराने की मांग की जिस पर आम राय बनी कि पहले कॉलोनी से दीपका चौक आने जाने वाले रास्ते को पुनः प्रारंभ किया जाएगा उसके पश्चात इस मामले पर भी बैठक आयोजित कर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे। बैठक में व्यापारी संघ के अध्यक्ष निमेष अग्रवाल सचिव मनोज महतो उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, दिनेश मित्तल,क्रांति पटेल,विशाल अग्रवाल गोलू,हनुमान जोशी,मनोज गुप्ता,भूपेंद्र पत्रकार राजेश साहू एवम आम जनमानस सैकड़ों की संख्या में उपस्थित थे।

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिलीप सिंह ने भी आम जनता के साथ व्यापारी संघ के साथ रहने का आश्वासन देते हुए कहा कि वह जहां जाना पड़ेगा जाएंगे और इस रास्ते को खुलवाने शीघ्र प्रयास करेंगे। कांग्रेस नेता उत्तम दुबे भी उपस्थित थे।

Kala Hira
Author: Kala Hira

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *