Home » ताजा खबरे » डॉक्टर ने की पूरे परिवार की हत्या:पहले पत्नी का गला घोंटा, दोनों बच्चों को कुएं में फेंका;

डॉक्टर ने की पूरे परिवार की हत्या:पहले पत्नी का गला घोंटा, दोनों बच्चों को कुएं में फेंका;

    n

  • डॉक्टर ने की पूरे परिवार की हत्या:पहले पत्नी का गला घोंटा, दोनों बच्चों को कुएं में फेंका; फिर फांसी लगा ली
  • n

(कालाहीरा न्यूज)

n

जानवरों के एक डॉक्टर ने मंगलवार को अपने पूरे परिवार की हत्या कर दी। पहले उसने पत्नी का गला घोंटा, उसे फंदे पर लटाकाया। फिर दोनों बच्चों को घर के पास बने कुएं में फेंक दिया। इसके बाद घर आकर खुद भी फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।

nn

मामले को लेकर पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है। इसमें पति ने लिखा है कि वह पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होकर ये कदम उठा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

n

स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद बच्चों के शव को कुएं से बाहर निकाला गया।

n

पूरा मामला पढ़िए…

,पत्नी-पत्नी का झगड़ा बना हत्या और आत्महत्या का कारण

n

पुणे की दौंड तहसील के वरवंड इलाके में रहने वाले डॉ. अतुल दिवेकर (42) और पल्लवी दिवेकर (39) के बीच बीते कई दिनों से मामूली बात को लेकर झगड़ा चल रहा था।

nn

मंगलवार को भी किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद गुस्से में आकर अतुल ने पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद 6 साल की बेटी वेदांती और 9 साल के बेटे अद्वैत को कुएं में फेंक दिया।

nn

,लोगों ने दी पुलिस को सूचना

n

स्थानीय लोगों ने बच्चों के शव कुएं में देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला। जब पुलिस लोगों के साथ बच्चों के घर गई तो वहां पति-पत्नी का शव फंदे से लटका हुआ मिला। शवों के पास ही पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

n

n

Author:

[posts_like_dislike id=post_id]

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

गांव से राष्ट्र तक गौरव की गाथा डॉ.राजय कुमार बने देवांगन समाज के पहले संस्कृत पीएचडी

(कालाहीरा न्यूज़) ग्राम कछार से राष्ट्रीय गौरव: डॉ. राजय कुमार ने संस्कृत में पीएचडी हासिल कर किया देवांगन समाज का