गेवरा रोड स्टेशन से 24 जून को फिर से शुरु होगी यात्री गाड़ी का परिचालन।

(कालाहीरा न्यूज)

दीपका।कोरबा साँसद ने गेवरा- रोड -स्टेशन में विगत 14 माह से यात्री ट्रेने बंद कर 1963 से स्थापित गेवरा रोड स्टेशन के अस्तित्व को बंद करने का निरंतर विरोध करते आ रही श्रीमती ज्योत्सना महंत साँसद कोरबा लोकसभा क्षेत्र ने कोरबा से बंद पड़ी यात्री ट्रेनों का पुनः परिचालन का मुद्दा रेल मंत्री तंक भी पहुचाया था,सांसद ज्योत्सना महंत ने कोरबा और गेवरा रोड स्टेशन से यात्री गाड़ियों को पुनः प्रारंभ करने का आग्रह किया था, कोरबा साँसद के पत्र पर रेल मंत्री पीयूष गोयल ने 17 फरवरी को अपने कार्यालयीन पत्र क्रमांक 827487/18/2/ के माध्यम से जानकारी देते हुए सांसद को अवगत कराया है कि रेल मंत्रालय के संबंधित अधिकारियों को इस विषय पर जल्द कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है इसी कड़ी में 24 जून से गेवरा रोड़ स्टेशन से बिलासपुर व रायपुर के लिए यात्री गाड़ी को प्रारम्भ करने पर रेल मंडल का आभार जताया है साथ ही साँसद ने कहा कि यात्री रेल सुविधाओ के लिये आंदोलन कर रहे सभी लोगो के सहयोग के बल पर यह निर्णय संभव हो सका है !n

Author:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *