सीबी महतो की स्मृति में आज उनके जन्मदिन पर 100 बादाम और बेल के लगाए गए पौधे।

(कालाहीरा न्यूज)

भारत समेत 11 देशों से शुभचिंतकों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

*कोरबा (बरपाली) की माटी में जन्में चन्द्रभूषण महतो जी ने सदैव अपना जीवन निःस्वार्थ दूसरों की तकलीफों को दूर करने में बिताया, उनका राजनीतिक सफर सदैव क्षेत्रीय जनसमस्याओं के निराकरण में बीता, गत 7 अक्टूबर को आकस्मिक देहांत से पूरे जिले में शोक की लहर व्याप्त रही, 17 अक्टूबर को उनके दशगात्र के अवसर पर परिजनों ने आये मेहमानों को श्रीमद्भागवत गीता एवं 100 बेल एवं बादाम के पौधें मेहमानों को भेंट स्वरूप प्रदान किया जिसे सभी जनों ने संकल्प के साथ रोपित करने का वचन दिया और आज रोपित किया गया।

श्री महतो ने 1998 में कटघोरा एवं सन 2003 में कोरबा विधानसभा से चुनाव लड़ा था, 2003 में उनके चुनाव प्रचार में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान एवं लालू यादव जी की कोरबा में विशाल जनसभा आयोजित हुई थी

कर्मचारी संघ में भी उनकी पहचान एक संघर्षशील नेता के रूप में रही, बेनीराम साहू जी के साथ मजदूर संघ में, भारतीय मजदूर संघ, इंटक, हिन्द मजदूर सभा के कोरबा इकाई के अध्यक्ष, सीटू, के सक्रिय सदस्य रहे

अंतिम वर्षों में मेडिकल कालेज कोरबा में सुविधाओं के विस्तार के लिए वे जूझते रहें, आज उनके प्रयासों से ही पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में सिर्फ कोरबा में ही HCV, HIV, HBV मरीजों का डायलिसिस मशीन का सेटअप लगवा, निःशुल्क हो पा रहा है,

वे सदैव गंभीर बीमारियों के ईलाज में शासन की योजनाओं को जनमानस तक दिलाने में प्रयासरत रहे, उनका राज्यशासन को अंतिम पत्र भी अंगदान करने वालों के राजकीय सम्मान के विषय को लेकर रहा

सड़क, पानी, बिजली, के लिए उन्होंने सैकड़ो चक्का जाम और जनांदोलन किये, इन्ही गहरी स्मृतियों से उन्हें बरपाली में हजारों लोंगो ने श्रद्धांजलि अर्पित की

Kala Hira
Author: Kala Hira

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *