वेतन भुगतान में विलम्ब और वेतन समझौता की विसंगति को लेकर गेवरा में प्रदर्शन।

(कालाहीरा न्यूज)
दीपका।आज दिनांक 3.10.2023 को गेवरा परियोजना के श्रमिक चौक में संयुक्त श्रमिक संगठनों द्वारा वेतन भुगतान विलंब एवं 11वां वेतन समझौता के संबंध में अधिकारियों द्वारा याचिका दायर करने के विरोध में धरना प्रदर्शन करते हुए संयुक्त श्रमिक संगठनों के पदाधिकारी एवं गेवरा परियोजना के कर्मचारीगण भारी संख्या में शामिल हुए। यहां बताना होगा कि कोल इंडिया के अधिकारियों ने कामगारों के 11 वां वेतन समझौते को जबलपुर, बिलासपुर व दिल्ली उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी। इसमें डीपीई की मंजूरी नहीं लिए जाने व सीनियर कर्मचारी के वेतन से ग्रेड थ्री के अधिकारियों का वेतन कम होेने की बात कह रोक लगाने की मांग की थी। बीते 29 अगस्त को अंतिम सुनवाई के बाद जबलपुर उच्च न्यायालय ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।
Kala Hira
Author: Kala Hira

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *