लव मैरिज का दुखद अंत,पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार।

                             (कालाहीरा)

कोरबा। कोरबा अंचल में कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मोती सागरपारा बस्ती में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मोती सागरपारा बस्ती में एक महिला की घर में संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिली है। लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। वहीं संदेह के आधार पर पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में लिया है।
जानकारी के अनुसार, कोरबा कोतवाली थाना क्षेत्र के मोती सागरपारा बस्ती में महिला की उसके घर के कमरे में लाश मिली हैं। यह घटना शुक्रवार देर शाम की हैं। पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए संदेह के आधार पर मृतका के पति को हिरासत में ले पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा हैं की मृतिका पूजा बरेठ (22 वर्ष) मोती सागर पारा की रहने वाली थी। जिसने प्रेम विवाह के बाद पारिवारिक जीवन जी रहे थे। शादी के बाद उनका एक लड़का भी हुआ जो डेढ़ साल का है। मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही उक्त युवक उसे परेशान करता था। वह महिला के साथ मारपीट की घटना को कई बार अंजाम दे चुका हैं। उन्होंने पत्नी की हत्या का आरोप भी उसके पति पर ही लगाया हैं।
मृतिका की बड़ी बहन ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसे घटनाक्रम की जानकारी हुई तब उसके घर पहुंची। जहां जानकारी मिली कि उसकी मृत्यु हो गई है और लाश घर पर ही है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पूजा बरेठ की लाश को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतिका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही युवक पूजा को परेशान किया करता था। वह उसके साथ मारपीट और कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। घटना से कुछ दिन पहले जब किसी तरह घर आई थी तो अपने आपबीती परिजनों को बताई कि पति उसे घर में खाने को नहीं देता था और मारपीट करता था।
घटना के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मृतिका के पति को संदेह के आधार पर हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ कर रही है। फिलहाल, मामले में पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की जांच कार्यवाही की जाएगी।

Kala Hira
Author: Kala Hira

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *