महाकुंभ से लौटते समय पूर्व कांग्रेस विधायक हुए सड़क हादसे का शिकार, अस्पताल में दाखिल…

(कालाहीरा न्यूज )

दीपका । छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व विधायक बोधराम कंवर महाकंभु से लौटते समय सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं. मोरगा चौकी के केंदई गांव के पास हुए हादसे के बाद घायल पूर्व विधायक के साथ अन्य घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है l

जानकारी के अनुसार, प्रयागराज से लौटते समय रात के करीब 3 बजे केंदई गांव के पास उनकी थार गाड़ी सड़क से नीचे जा उतरी. इस दौरान उनकी गाड़ी में कुल चार लोग सवार थे, जिनमें से दो को गंभीर चोटें आई हैं.घटना के बाद विधायक समेत सभी घायलों को तत्काल कटघोरा के हरी कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया l

जानकारी के अनुसार, प्रयागराज से लौटते समय रात के करीब 3 बजे केंदई गांव के पास उनकी थार गाड़ी सड़क से नीचे जा उतरी. इस दौरान उनकी गाड़ी में कुल चार लोग सवार थे, जिनमें से दो को गंभीर चोटें आई हैं. घटना के बाद विधायक समेत सभी घायलों को तत्काल कटघोरा के हरी कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया गयाl

Kala Hira
Author: Kala Hira

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *