महतारी वंदन योजनाः 15 अगस्त से शुरू होगी नई आवेदन प्रक्रिया, वंचित महिलाओं को फिर मिलेगा लाभ।

(कालाहीरा न्यूज)

रायपुर।  महतारी वंदन योजना से वंचित महिलाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। 15 अगस्त से फिर से फार्म भरे जाएंगे। इस आवेदन की शुरुआत बस्तर से होगी। इस योजना से पात्र महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए की सहायता राशि दी जाती है। इस योजना से वंचित महिलाएं आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू होने का इंतजार कर रहीं थी, लेकिन अब उनका इंतजार खत्म हुआ।


आपको बता दें इसका लाभ बस्तर संभाग में नियद नेल्ला नार योजना से जुड़े गांव की छुटी हुई महिलाओं को होगा। सीएम साय के ने विभागीय समीक्षा बैठक में निर्देश दिए गए थे कि, 15 अगस्त से 31 अगस्त तक फॉर्म भरे जा सकेंगे। 15 सितंबर तक सत्यापन 15 अगस्त से आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 31 अगस्त तक आवेदन लिए जाएंगे फिर एक से 15 सितंबर तक सेक्टर से लेकर जिला स्तर पर आवेदनों का सत्यापन किया जाएगा।


15 अगस्त से भरे जा सकते है फार्म 16 से 25 सितंबर तक आवेदन वेबपोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग के संचालक पीएस एल्मा ने जारी चिट्ठी में कहा है कि, 23 जुलाई को सीएम द्वारा ली गई विभागीय समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देश के बाद यह प्रक्रिया शुरू की जा रही है। धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े 15 अगस्त से पूरे प्रदेश में महतारी वंदन योजना का आवेदन लेने का निर्देश दे। ऑन लाईन आवेदन के लिए वेब पोर्टल को चालू करें।

Kala Hira
Author: Kala Hira

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *