बिलासपुर से अब कोलकाता और दिल्ली के लिए सीधी फ्लाइट 12 मार्च से शुरू।

(कालाहीरा न्यूज)

वर्तमान में बिलासा दाई एयरपोर्ट से बिलासपुर- जबलपुर- दिल्ली और बिलासपुर प्रयागराज- दिल्ली के लिए दो फ्लाइटें सप्ताह में 3-3 दिन चल रही हैं। इस फ्लाइट से शहर वासी प्रयागराज होते हुए दिल्ली और जबलपुर होते हुए दिल्ली के लिए सफर कर रहे हैं। हवाई सेवा में विस्तार के लिए लगातार हो रहीं मांगों के मद्देनजर शुक्रवार को केन्द्रीय नागरिक उड्डययन मंत्री ज्योतिरादित्य संधिया ने एलायंस एयर कंपनी की दो फ्लाइट बिलासपुर से कोलकाता और बिलासपुर से दिल्ली के लिए सीधी उड़ान की घोषणा की है। मंत्री सिंधिया ने सोशल मीडिया में पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति पिछले कई वर्षों से शहर से महानगरों के लिए सीधी उड़ान की मांग करती आ रही है। इसमें शहर वासी समेत बिलासपुर और सरगुजा संभाग के रहवासी भी लगातार इस मांग को दोहराते आ रहे हैं। हालांकि फ्लाइटें कब से चलेंगी इसकी जानकारी मंत्री संधिया ने सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन बिलासपुर से कोलकाता के लिए हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति के सदस्य महेश दुबे और प्रकाश बहरानी ने टिकटें बुक कराई हैं। दोनों की टिकटें 12 मार्च को आने और जाने की हैं।


ये है किराया और समय
कोलकाता से बिलासपुर के लिए 12 मार्च के लिए इकोनॉमी क्लास का शो हो रहा किराया 1998 रुपए है। कोलकाता से सुबह 7.05 बजे फ्लाइट उड़ान भरेगी और 8.55 बजे बिलासपुर आएगी। बिलासपुर से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट सुबह 9.25 बजे उड़ान भरेगी और 11.25 बजे कोलकाता पहुंचेगी। इसी तरह दिल्ली से सुबह 7 बजे फ्लाइट उड़ान भरेगी और 9.30 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। यात्रा का किराया 2498 रुपए है। यानि बिलासपुर से दिल्ली आने जाने में सिर्फ 2.30 घंटे लगेंगे। इसी प्रकार बिलासपुर से दिल्ली के लिए फ्लाइट सुबह 10.10 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 12.40 बज पहुंचेगी।

Kala Hira
Author: Kala Hira

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *