पुष्प वाटिका बना धूल वाटिका,75 लाख रुपए की जानबूझकर बर्बादी।

(कालाहीरा न्यूज )

राजेश साहू

दीपका। आम जनता अपनी गाढ़ी कमाई सरकार को टैक्स के रूप में अदा करती है ताकि सरकार लोगोंको मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराए लेकिन नेताओ और भ्रष्ट अधिकारियों के कारण अनेको निर्माण कार्य महज कमीशन पाने के लिए किया जाता है। किस निर्माण में कितना कमीशन किस अधिकारी और किस नेता को मिलता है यह बात आज के इस दौर में किसी से छिपी नहीं है।मगर लोग आवाज उठाने से कतराते है।भाजपा पार्षद और वरिष्ठ नेता समाजसेवी अरूणीश तिवारी ने ठीक चुनाव से पहले पुष्प वाटिका में हुवे भ्रष्टाचार की ओर इंगित किया है।समझदार के लिए इशारा काफी होता है इसी तर्ज पर उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी दीपका को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि जनता की गाढ़ी कमाई से प्राप्त टैक्स का किस तरह दुरुपयोग हो रहा है। नगर पालिका क्षेत्र में देखा जाए तो यह पुष्प वाटिका मात्र एक ऐसा निर्माण कार्य नहीं है जो कमीशन की भेंट चढ़ गया हो सैकड़ो ऐसे निर्माण कार्य हैं जो महज कमीशन के लिए किए जाते हैं जहां मूलभूत सुविधाएं जनता को उपलब्ध करानी है उसे जगह पर कोई भी कार्य नहीं किया जाता मसलन वार्ड क्रमांक 11 में जहां प्रबुद्ध लोग निवास करते हैं नाली और सड़क का ठेका एक पार्षद के रिश्तेदार को मिला है लेकिन उसके द्वारा ना तो आज तक नाली का निर्माण कराया गया है

और नहीं सड़क का इस तरह से नगर पालिका परिषद दिपका में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है अब देखना यह है कि अरुणेश तिवारी जी ने जो बयान अभी दर्ज कराया है उस पर कितना कायम रहते हैं उन्होंने कहा है कि चुनाव के पश्चात अगर पुष्प वाटिका को साफ सुथरा धूल मुक्त नहीं किया जाता है और उसकी देखरेख की उचित व्यवस्था नहीं की जाती है तो यह नगर पालिका परिषद कार्यालय का घेराव करेंगे और धरना प्रदर्शन करेंगे।

Kala Hira
Author: Kala Hira

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *