नगरपालिका परिषद दीपका में मूर्त रूप ले रहा अटल परिसर।

(कालाहीरा न्यूज)

दीपका।छ.ग. शासन के आदेश माननीय, नगरीय प्रशासन मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री (छ.ग.शासन) के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन के अनुसार दीपका नगर पालिका क्षेत्र में अटल परिसर का कार्यतेज गति से हो रहा है छ.ग. शासन द्वारा 25 दिसम्बर 2025 को सभी नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत क्षेत्र में अटल परिसर बनाए जाने के लिए आदेशित किया गया था। इसी तारतम्य में दीपका नगर पालिका कार्यालय से महज 100 मीटर की दूरी एवं सेन्ट थॉमस स्कूल के सामने भाजपा नेताओं की  उपस्थिति में अटल परिसर का भूमिपूजन  किया गया था। वह कार्य सी.एम.ओ. श्

राजेश गुप्ता व उप अभियंता  विद्यानंद मधुकर यादव,प्रियदर्शिनी सोनी के देख-रेख पर ठेकेदार मे. लल्लू सिंह एण्ड कम्पनी, दीपका द्वारा अटल परिसर में पेडस्टल का निर्माण  किया जा रहा है जो कि अटल परिसर निर्माण कार्य समय सीमा से पूर्व ही पूरा कर लिया जायेगा ऐसी संभावना जताई गई है।

Kala Hira
Author: Kala Hira

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *