दुर्गा पूजा में व्यस्त थे ग्रामीण, इधर दरिंदें ने घर में अकेली युवती को बना लिया हवस का शिकार, आरोपी का तलाश में जुटी पुलिस

(कालाहीरा न्यूज) 

19 वर्षीय आदिवासी युवती से कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला सामने आया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार को  मलकानगिरी जिले के मोटू थानाक्षेत्र में उस समय हुई, जब गांव के लोग दुर्गा पूजा समारोह में व्यस्त थे। पुलिस के मुताबिक, रविवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद से 26 वर्षीय आरोपी फरार है। उन्होंने बताया कि घटना उस समय हुई जब युवती घर पर अकेली थी और उसके पिता मछली पकड़ने गए थे। लड़की की मां का देहांत कुछ वर्ष पहले हुआ था। पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए खोज अभियान जारी है।

Kala Hira
Author: Kala Hira

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *