दीपका। छत्तीसगढ़ में इस बार गणेशोत्सव की जबरजस्त धूम नजर आ रही है राजधानी में चंद्रयान का सेटअप बनाया गया है तो कटघोरा में निर्माणाधीन राममंदिर का।
इसी कड़ी में अन्य शहरों सहित कोरबा जिला में भी गणेशोत्सव की धूम नजर आ रहीं है। कालाहीरा की नगरी दीपका में खनन बाग के राजा के नाम से बनाया गया सेटअप लोगो को लुभा रहा है। गेवरा स्टेडियम के पास युवाओं द्वारा स्थापित प्रतिमा की पूजा करने भारी संख्या में श्रद्धालु पंहुच रहे है।